Տեխնիկական նորություններ

Google का बड़ा सरप्राइज! अब AI Pro यूजर्स को मिलेगा YouTube Premium Lite फ्री, बिना Ads के देखें वीडियो का

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 24, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • Gemini AI के इस्तेमाल की सीमाएं बदलीं, साप्ताहिक लिमिट भी लागू रहेगी.

YouTube Premium Lite: Google ने अपने AI Pro सब्सक्रिप्शन को और आकर्षक बनाने के लिए एक नया फायदा जोड़ दिया है. अब Google AI Pro लेने वाले यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के YouTube Premium Lite की सदस्यता भी मिलेगी. इस नए ऑफर के जरिए यूजर्स YouTube पर ज्यादातर वीडियो बिना विज्ञापन के देख पाएंगे. हालांकि, भारत के कई यूजर्स के लिए इसमें एक बड़ी शर्त भी रखी गई है.

Jio वाले फ्री AI Pro यूजर्स को नहीं मिलेगा फायदा

कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह YouTube Premium Lite ऑफर सिर्फ उन लोगों के लिए है जो सीधे Google AI Pro का भुगतान कर रहे हैं. यानी जिन यूजर्स को Reliance Jio पार्टनरशिप के तहत 18 महीने का मुफ्त AI Pro प्लान मिला है, उन्हें ट्रायल अवधि के दौरान यह सुविधा नहीं दी जाएगी.

इस जानकारी को विकास कंसल ने X पर साझा किया. उन्होंने बताया कि Jio ऑफर वाले यूजर्स को YouTube Premium Lite तभी मिलेगा जब उनका मुफ्त ट्रायल खत्म होने के बाद वे पेड AI Pro प्लान पर स्विच करेंगे.

क्या है YouTube Premium Lite प्लान?

YouTube Premium Lite, कंपनी के रेगुलर YouTube Premium का हल्का वर्जन है. भारत में इसकी कीमत 89 रुपये प्रति माह रखी गई है. इस प्लान के तहत ज्यादातर सामान्य वीडियो बिना विज्ञापन के देखे जा सकते हैं लेकिन Shorts, म्यूजिक कंटेंट और सर्च पेज पर विज्ञापन अभी भी दिखाई देंगे.

इसके अलावा इस प्लान में कई प्रीमियम फीचर्स शामिल नहीं हैं. यूजर्स को YouTube Music Premium, एडवांस प्लेबैक कंट्रोल, वीडियो क्यू सिस्टम और हाई-क्वालिटी ऑडियो जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी.

Gemini AI इस्तेमाल करने का तरीका भी बदला

Google ने यह बदलाव ऐसे समय पर किया है जब कंपनी Gemini AI के इस्तेमाल का तरीका भी बदल रही है. पहले जहां यूजर्स को रोजाना प्रॉम्प्ट लिमिट मिलती थी, अब उन्हें compute-based सिस्टम पर शिफ्ट किया जा रहा है.

इस नए मॉडल में AI उपयोग की गणना कई चीजों के आधार पर होगी, जैसे प्रॉम्प्ट कितना जटिल है, बातचीत कितनी लंबी है और कौन-कौन से AI टूल इस्तेमाल किए जा रहे हैं. कंपनी ने ईमेल के जरिए बताया कि Gemini की लिमिट अब हर पांच घंटे में रिफ्रेश होगी लेकिन इसके साथ साप्ताहिक सीमा भी लागू रहेगी.

Reddit पर यूजर्स ने जताई नाराजगी

Google के इस नए सिस्टम को लेकर सोशल मीडिया और Reddit पर काफी आलोचना देखने को मिल रही है. कई यूजर्स का कहना है कि अब Gemini AI का इस्तेमाल पहले से ज्यादा उलझनभरा हो गया है.

एक Reddit यूजर ने दावा किया कि Gemini के साथ कुछ लंबी बातचीत करने पर ही उसकी लगभग आधी साप्ताहिक लिमिट खत्म हो गई. वहीं दूसरे यूजर्स का कहना है कि Google को यह बदलाव लागू करने से पहले ज्यादा स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए थी.

AI Pro सब्सक्रिप्शन में बढ़ रही सुविधाएं

हालांकि Google लगातार अपने AI Pro प्लान को ज्यादा उपयोगी बनाने की कोशिश कर रहा है. Gemini AI फीचर्स के साथ अब YouTube Premium Lite जोड़कर कंपनी उन यूजर्स को आकर्षित करना चाहती है जो AI और मनोरंजन दोनों सेवाओं का फायदा एक साथ लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:

Tips for AC Buying: बाजार में बिक रहे कितने तरह के AC, कैसे समझें आपके लिए कौन-सा परफेक्ट?



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։