Տեխնիկական նորություններ

iPhone यूजर्स के लिए आ गया WhatsApp का नया Liquid Glass! जानें कैसे डिवाइस में कैसे ऑन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 20, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, इंतजार करें।

Whatsapp Liquid Glass for iPhone Users: WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए अपने ऐप का नया डिजाइन पेश करना शुरू कर दिया है. इस अपडेट के साथ ऐप में Liquid Glass इंटरफेस जोड़ा जा रहा है जो दिखने में पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम महसूस होता है. यह नया डिजाइन iOS 26 के लेटेस्ट स्टाइल से प्रेरित है.

कैसा है नया Liquid Glass इंटरफेस?

इस नए इंटरफेस में ऐप का लुक पूरी तरह बदल जाता है. मेन्यू और बटन अब ऐसे दिखते हैं जैसे स्क्रीन पर हल्के से तैर रहे हों. डिजाइन में ग्लास जैसा ट्रांसपेरेंट इफेक्ट दिया गया है जिससे ऐप ज्यादा क्लीन और फ्यूचरिस्टिक लगता है.

नया Tab Bar

इस अपडेट का सबसे खास हिस्सा नया Tab Bar है. पहले जहां यह स्क्रीन के नीचे साधारण तरीके से दिखता था अब यह थोड़ा ऊपर उठा हुआ नजर आता है. इसका हल्का ट्रांसपेरेंट डिजाइन पीछे के कंटेंट की झलक भी देता है जिससे ऐप में एक नया डेप्थ इफेक्ट आता है. यह डिजाइन लाइट और डार्क दोनों मोड में शानदार दिखता है.

बटन और मेन्यू भी हुए स्मार्ट

अब ऐप के बटन और मेन्यू पहले से ज्यादा स्मूद और रेस्पॉन्सिव लगते हैं. किसी भी आइकन पर टैप करने पर एनिमेशन काफी फ्लुइड महसूस होता है. साथ ही, मेन्यू में भी हल्का ग्लास जैसा इफेक्ट दिया गया है जो पूरे इंटरफेस को एक जैसा लुक देता है.

कीबोर्ड में भी दिखेगा बदलाव

नया अपडेट कीबोर्ड के डिजाइन में भी बदलाव लाता है. अब यह पहले की तुलना में ज्यादा सॉफ्ट और ट्रांसपेरेंट दिखता है जिससे टाइपिंग एक्सपीरियंस ज्यादा क्लीन और प्रीमियम लगता है.

किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?

यह फीचर फिलहाल धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. यानी सभी iPhone यूजर्स को एक साथ यह अपडेट नहीं मिलेगा. जो यूजर्स App Store से WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले यह फीचर देखने को मिल सकता है.

कैसे करें इसे एक्टिव?

इस नए डिजाइन को ऑन करने के लिए कोई अलग से सेटिंग नहीं दी गई है. आपको बस App Store से WhatsApp को अपडेट करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा हो. अगर आपके फोन में नया ग्लास स्टाइल Tab Bar दिखने लगे तो समझ लीजिए कि फीचर एक्टिव हो चुका है. अगर अभी पुराना डिजाइन दिख रहा है तो थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में WhatsApp इस Liquid Glass डिजाइन को और फीचर्स में भी लागू कर सकता है जैसे वॉइस नोट प्लेयर आदि.

क्यों खास है यह अपडेट?

यह बदलाव सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं है बल्कि ऐप को ज्यादा स्मूद, मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली बनाता है. iPhone यूजर्स के लिए यह अनुभव अब पहले से कहीं ज्यादा शानदार और प्रीमियम होने वाला है.

यह भी पढ़ें: एक ही नंबर पर दो फोन में WhatsApp कैसे चलाएं? यहां जानिए स्टेप बॉय स्टेप पूरा प्रोसेस



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։