Տեխնիկական նորություններ

iPhone 15 के दाम हो गए क्रैश! इन कारणों से अब भी खरीदना है फायदे का सौदा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

iPhone 15 Discount Offer: अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं और कीमत कम होने का इंतजार कर रहे हैं तो एकदम सही मौका आ गया है. आज हम आपके लिए एक ऐसी सेल की जानकारी लेकर आए हैं, जिसमें आपको 40,000 रुपये से भी कम कीमत में नया आईफोन मिल जाएगा, दरअसल, क्रोमा पर ‘एवरीथिंग ऐप्पल’ सेल की शुरुआत हो चुकी है. 3 अप्रैल से लाइव हुई इस सेल में iPhone 15 को 40,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है. आइए इस iPhone 15 Discount Offer और अभी इस आईफोन को खरीदने के फायदों के बारे में जानते हैं. 

iPhone 15 Discount Offer से पहले जानें आईफोन के स्पेसिफिकेशंस

2023 में लॉन्च हुए आईफोन 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है. इसे ऐप्पल के A16 Bionic प्रोसेसर से लैस किया गया है और यह 6GB रैम के साथ आता है. इसके रियर में 48MP+12MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP का लेंस मिलता है. डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है. iOS 17 पर बेस्ड यह फोन iOS 26 अपडेट के लिए भी एलिजिबल है और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

अब देखें iPhone 15 Discount Offer

फ्लिपकार्ट समेत अधिकतर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर iPhone 15 अभी 59,900 रुपये में लिस्टेड है. क्रोमा की बात करें तो यह 58,490 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा ग्राहक को 1,000 रुपये का बैंक कैशबैक और 1500 रुपये का कूपन मिलेगा, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 55,990 रुपये रह जाएगी. क्रोमा पुराने फोन के बदले 12,000 की एक्सचेंज वैल्यू और 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. इन सारे ऑफर्स को मिला जाए तो iPhone 15 की कीमत घटकर 39,990 रुपये रह जाती है.

iPhone 15 को अभी खरीदने के फायदे

इस आईफोन में आईफोन 16 वाला ही 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिल रहा है.
इसमें आईफोन 16 वाला ही रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है.
आईफोन 16 और आईफोन 15 की बैटरी में ज्यादा अंतर नहीं है.
अब डिस्काउंट के कारण इसकी कीमत एकदम कम हो गई है और यह आईफोन 16 की तुलना में बेहतर ऑप्शन बन गया है.

Samsung Galaxy S25 Ultra भी हो गया एकदम सस्ता

iPhone 15 की तरह Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. S25 Ultra (12GB+256GB) को भारत में 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. अभी यह फोन विजय सेल्स पर 10,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 1,19,999 रुपये में लिस्टेड है. HSBC क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 6,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 1,13,999 रुपये रह जाती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։