Տեխնիկական նորություններ

iPhone Ultra को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18 Fold! इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


स्मार्टफोन मार्केट में बहुत ही जल्द एक नया डिवाइस लॉन्च होने वाला है. दरअसल, 9 सितंबर को एप्पल अपना डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है लेकिन उससे पहले ही 7 सितंबर को शाओमी अपना एक फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में उतारने वाली है. माना जा रहा है कि कंपनी का ये नया फोन आईफोन अल्ट्रा को सीधी टक्कर देने में भी सक्षम होगा. हालांकि, इस फोन को 7 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा. आइए जानते हैं कि इसमें कौन से फीचर्स मिलेंगे.

कैसे होगा डिजाइन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 18 Fold का डिजाइन इसे दूसरे बड़े फोल्डेबल फोन से अलग बनाता है. कंपनी के मुताबिक, फोल्ड होने के बाद इसका साइज लगभग एक पासपोर्ट जितना हो जाएगा. इसका फायदा ये है कि फोन को जेब या बैग में रखना आसान रहेगा और रोजमर्रा के कामों के लिए एक हाथ से भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

इसके अलावा इस फोन में बाहर की तरफ 5.38 इंच का कवर डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है वहीं, इसके अंदर 7.58 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन देखने को मिल सकती है. इस बड़े डिस्प्ले का इस्तेमाल मल्टीटास्किंग, वीडियो देखने, गेमिंग और दूसरे कामों के लिए किया जा सकता है.

मिलेगी दमदार बैटरी

लीक्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Fold में 6,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है जो 67W के वायर्ड और 50W के वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी. अगर ये आंकड़े सही होते हैं तो बड़ी स्क्रीन वाले फोल्डेबल फोन के लिए ये एक मजबूत बैटरी पैकेज हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत

कैमरा सेटअप

Xiaomi 18 Fold में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा जिसमें एक LED फ्लैश मिलेगा. माना जा रहा है कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा. इसके अलावा कैमरा सेटअप के लिए Xiaomi ने Leica के साथ साझेदारी की है.

इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि Xiaomi 18 Fold के अंदर कंपनी का नया Xring O3 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जाएगा. ये Xiaomi के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है क्योंकि उसके पुराने Mix Fold मॉडल्स में Qualcomm Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था.

कितनी होगी कीमत

आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी की ओर से इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारीक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, फोन को कंपनी 10,000 चीनी युआन से ज्यादा कीमत में उतार सकती है. ये कीमत भारतीय रुपये में करीब 1.40 लाख रुपये होता है.

iPhone Ultra को मिलेगी टक्कर

1 सितंबर 2026 से John Ternus ने Apple के नए CEO के रूप में कमान संभाली है. इसी कड़ी में बता दें कि एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन आईफोन अल्ट्रा को लेकर काफी समय से लीक्स सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कंपनी इसे भी अपने नए फोन के साथ लॉन्च कर सकती है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि इस फोन को कंपनी अगले साल पेश कर सकती है. हालांकि, लीक्स में इस फोन को लेकर कई सारी जानकारी सामने आई हैं जैसे माना जा रहा है कि इसकी अमेरिका में कीमत 2000 डॉलर से 2500 डॉलर के बीच हो सकती है. इसके अलावा इसमें दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है. ऐसे में शाओमी का ये नया फोन iPhone Ultra के लिए एक चुनौती जरूर बन सकता है.

यह भी पढ़ें:

Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։