Տեխնիկական նորություններ

Phone Cover Tips : सिर्फ लुक्स जरूरी नहीं, फोन का कवर लेते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Phone Cover Tips : फोन सस्ता हो या महंगा, इसकी प्रोटेक्शन के लिए फोन कवर की जरूरत पड़ती है. अगर इसके फायदों की बात करें तो यह न सिर्फ गिरने पर फोन को होने वाले नुकसान से बचाता है बल्कि कुछ मामलों में स्क्रैचेज आदि से भी बचा लेता है. यही कारण है कि लोग नया फोन खरीदते ही सबसे पहली एक्सेसरीज के तौर पर नया कवर लेते हैं. अगर आप भी अपने फोन के लिए कवर खरीदना चाहते हैं तो केवल लुक्स पर ध्यान न दें. लुक्स के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए.

Phone Cover लेते किन बातों का ध्यान रखें?

सबसे जरूरी है फिटिंग- फोन के कवर का फायदा तभी है, जब इसकी फिटिंग एकदम परफेक्ट हो. इसलिए Phone Cover खरीदते समय यह जरूर देखें कि बटन और पोर्ट्स के पास इसकी फिटिंग कैसी है. अगर कवर लगाने के बाद बटन प्रेस नहीं हो रहे हैं तो फोन यूज करना मुश्किल हो जाएगा. इसी तरह अगर कवर से पोर्ट्स कवर हो जा रहे हैं तो आपको फोन चार्ज लगाते समय हर बार कवर हटाना होगा. इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इसी तरह सेंसर भी कवर के नीचे नहीं आने चाहिए.

मोटाई का रखें ध्यान- कई लोग डिजाइन या लुक्स के कारण ज्यादा मोटा कवर ले लेते हैं. ऐसा कवर फोन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. अगर फोन को आउटडोर यूज करते हैं या फोन पर गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे टास्क करते हैं तो मोटे कवर के कारण फोन ओवरहीट हो सकता है. कवर की मोटाई के कारण हीट अंदर ही ट्रैप हो जाएगी और कुछ देर यूज करने पर फोन गर्म हो सकता है, जिसका असर परफॉर्मेंस पर पड़ेगा. इसलिए मोटा कवर खरीदने से बचें.

मैटेरियल भी रखता है मायने– कवर किस मैटेरियल से बना है, यह भी काफी मायने रखता है. अगर कवर प्लास्टिक से बना है तो गिरने पर इसके टूटने का भी खतरा रहेगा. इसी तरह सिलिकॉन वाले कवर सॉफ्ट होते हैं, लेकिन इन पर धूल चिपक जाती है. इसलिए अच्छी क्वालिटी वाले रबर से बना कवर खरीदें. यह फ्लेक्सिबल होना चाहिए ताकि कवर लगाना या उतारना पड़े तो ज्यादा दिक्कत न हो. साथ ही यह इस तरह बना होना चाहिए कि रियर पैनल के साथ-साथ कॉर्नर और स्क्रीन को भी मैक्सिमम प्रोटेक्शन दे पाए. ऐसा कवर यूज करने से फोन गिरने पर स्क्रीन टूटने का खतना कम हो जाता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։