Ավտո նորություններ

Royal Enfield Motoverse 2026 का ऐलान, 27 नवंबर से लगेगा बाइकर्स का सबसे बड़ा मेला; टिकट ₹2,599 से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 3, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Royal Enfield Motoverse 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है और इस बार यह फेस्टिवल पहले से भी बड़ा होने वाला है. 27 से 29 नवंबर तक गोवा के वागातोर में होने वाले इस मेगा इवेंट में नई मोटरसाइकिलों के अनवील से लेकर रोमांचक राइडिंग एक्टिविटीज और शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी. टिकट की शुरुआती कीमत ₹2,599 है. जानिए Artist Lineup, टिकट, टेस्ट राइड और Motoverse 2026 की पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Royal Enfield Motoverse 2026 का ऐलान, 27 नवंबर से लगेगा बाइकर्स का मेलाZoom

Royal Enfield Motoverse 2026 इस बार 27 नवंबर से शुरू होगा.

Royal Enfield ने मोटो-कल्चर के अपने सबसे बड़े सालाना उत्सव Motoverse 2026 की आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी है. इस साल ये तीन दिवसीय मेगा फेस्टिवल 27 से 29 नवंबर, 2026 के बीच वागातोर, गोवा में आयोजित किया जाएगा. रॉयल एनफील्ड के ऐतिहासिक 125वें वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाला ये संस्करण अब तक का सबसे भव्य और बड़ा आयोजन होने जा रहा है.

कंपनी ने तारीखों के साथ-साथ इस फेस्ट के पहले आर्टिस्ट लाइनअप (Artist Lineup) का भी खुलासा कर दिया है. इस बार मोटोवर्स में मोटरसाइकल्स, आर्ट, म्यूजिक और राइडिंग कम्युनिटी का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में नई मोटरसाइकिलों के अनवील, एक्सक्लूसिव लॉन्चेस, प्योर स्पोर्ट और ट्रैक एक्टिविटीज के साथ-साथ बेहतरीन म्यूजिक परफॉर्मेंस का रोमांच देखने को मिलेगा.

शानदार आर्टिस्ट लाइनअप से सजेगा स्टेज

मोटोवर्स 2026 के मेन स्टेज पर हिप-हॉप, इलेक्ट्रॉनिक और प्लेबैक म्यूजिक के कई प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इसमें इंडिपेंडेंट हिप-हॉप स्टार रेबल (Reble), हिंदी इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के लिफाफा (Lifafa), बहुभाषी प्लेबैक सिंगर संजीत हेगड़े (Sanjith Hegde), एमएचआर एंड फ्रेंड्स (MHR & Friends) और पिंक फ़्लॉइड का ट्रिब्यूट देने वाले दि थिंक फ़्लॉइडियन (The Think Floydian) शामिल हैं. वहीं, कम्युनिटी स्टेज पर भारत के उभरते इंडिपेंडेंट सिंगर्स जैसे रुशिल, माली, सुगाहनी, कर्टेन ब्लू, कोमोरेबी और गोया अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे.

प्योर स्पोर्ट, एडवेंचर और टेस्ट राइड्स

राइडिंग के शौकीनों के लिए ‘प्योर स्पोर्ट’ एरिना में डर्ट ट्रैक, मोटो पोलो, मौत का कुआं, स्लाइड स्कूल, ड्रिफ्ट स्कूल और ट्रेल स्कूल जैसी कई रोमांचक प्रतियोगिताएं और ट्रेनिंग सेशंस आयोजित किए जाएंगेय इसके साथ ही ‘मोटोविले’ और ‘मोटोरील’ प्लेटफॉर्म के जरिए कस्टम बिल्डर्स, ट्रैवलर्स और राइडर्स अपनी स्टोरी और आर्ट साझा करेंगे. फेस्टिवल में आने वाले लोगों को रॉयल एनफील्ड की पूरी बाइक रेंज समेत नए इलेक्ट्रिक ब्रांड ‘फ्लाइंग फ्ली’ (Flying Flea) की टेस्ट राइड का मौका भी मिलेगा.

रजिस्ट्रेशन और टिकट डिटेल्स

मोटोवर्स 2026 के लिए अर्ली बर्ड रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. टिकटों की शुरुआती कीमत 2,599 रुपये रखी गई है. राइडिंग क्लब्स और ग्रुप्स के लिए स्पेशल डिस्काउंट और पास भी उपलब्ध हैं. इच्छुक राइडर्स और फैंस रॉयल एनफील्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.royalenfield.com/motoverse) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो 2021 से लगातार इसी फील्ड में एक्टिव हैं. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी में बतौर सीनियर सब-एडिटर ऑटो डेस्क संभालते हुए, वे कार, बाइक और स्…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։