Տեխնիկական նորություններ

Tech Tips: फोन की स्लो स्पीड से परेशान? इन ऐप्स को कर लिया मैनेज तो रॉकेट जैसा हो जाएगा फास्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Phone Speed Issue: लंबे समय तक यूज करने के बाद Android फोन की स्पीड स्लो हो जाती है. स्लो फोन को चलाना बहुत झुंझलाहट भरा हो सकता है. ऐसे फोन में ऐप्स ओपन में ज्यादा समय लेती है और कई बार काम करते-करते स्क्रीन एकदम फ्रीज हो जाती है. ऐसी स्थिति में लोग फोन बदलने की सोच लेते हैं. अगर आप भी Phone Speed Issue का सामना कर रहे हैं तो हम इसका समाधान बताने जा रहे हैं. दरअसल, फोन में इंस्टॉल कई ऐप्स ज्यादा रिसोर्सेस का यूज करती हैं, जिससे फोन का प्रोसेसर और दूसरे पार्ट्स लगातार बिजी रहते हैं और फोन अटकने लगता है. इन ऐप्स को मैनेज कर फोन की स्पीड रॉकेट जैसी फास्ट की जा सकती है. 

Phone Speed Issue ठीक करने के लिए इन ऐप्स को करें मैनेज

सोशल मीडिया ऐप्स- सोशल मीडिया ऐप्स आपके फोन के सबसे ज्यादा रिसोर्स यूज करती हैं. भले ही आप इन्हें यूज नहीं कर रहे हैं, लेकिन ये ऐप्स कभी आराम नहीं करतीं. ये लगातार सर्वर से सिंक होती रहती हैं. इन ऐप्स के कारण फोन के सर्वर से लेकर बैटरी तक कई पार्ट्स लगातार बिजी रहते हैं, जिससे फोन की स्पीड पर असर पड़ता है. इनकी बैकग्राउंड एक्टिविटी को मैनेज कर आप अच्छी स्पीड पा सकते हैं.

Google Maps- अगर आप किसी सफर पर जा रहे हैं और आपने गूगल मैप्स को ऑन कर लिया तो यह फोन की स्पीड को स्लो कर सकती है. गूगल मैप्स भले ही सोशल मीडिया ऐप्स की तुलना में कम डेटा यूज करती है, लेकिन लगातार GPS ट्रैकिंग, स्क्रीन-ऑन टाइम, रियल टाइम डेटा अपडेट्स और बैकग्राउंड सर्विसेस के कारण यह बैटरी और प्रोसेसर को ज्यादा यूज करती है.

Spotify- अगर आप म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए Spotify यूज करते हैं तो यह भी आपके फोन के रिसोर्सेस पर लोड डालती है. यूजर को स्मूद प्लेबैक देने के लिए यह लगातार बैकग्राउंड सर्विसेस का यूज करती है. लोडिंग टाइम और ऑफलाइन लिसनिंग के लिए यह कंटेट के Cache कर लेती है. लंबे समय के बाद यह cached data बढ़कर फोन की स्टोरेज को घेरने लगता है. अगर स्टोरेज फुल हो गई तो फोन की स्पीड स्लो होना तय है.

Google Photos- सभी मॉडर्न एंड्रॉयड फोन में यह ऐप प्री-इंस्टॉल्ड आती है. इसके फीचर्स को देखते हुए लोग इसे खूब यूज भी करते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि यह डिवाइस को स्लो भी कर सकती है. दरअसल, यह ऐप लगातार बैकअप और सिंकिंग में लगी रहती है. इससे CPU और नेटवर्क रिसोर्स यूज होते हैं, जिससे हीट जनरेट होने से डिवाइस स्लो हो सकता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։