Auto News

TVS Raider 125 का नया Doctor Doom Edition लॉन्च, Marvel फैंस को आएगी पसंद!

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 31, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

TVS ने अपनी Raider 125 बाइक के सुपर स्क्वाड एडिशन रेंज में नया डॉक्टर डूम वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इस वेरिएंट की लॉन्च प्राइस 95,320 रुपये रखी गई है. मार्वल के साथ सहयोग में तैयार ये स्पेशल एडिशन यंग राइडर्स को टारगेट करता है. डॉक्टर डूम से इंस्पायर्ड इस वेरिएंट को ‘डूम्सडे’ नाम का स्पेक्ट्रल ग्रीन कलर स्कीम मिला है, जिसमें डार्क ग्रीन, लाइट ग्रीन और फ्लोरोसेंट ग्रीन के अलग-अलग शेड्स नजर आते हैं.

फ्यूल टैंक के साइड पर डॉक्टर डूम का मास्क्ड फेस प्रिंट किया गया है, जबकि लाइवरी में व्हाइट एक्सेंट वाले स्ट्राइप्स का इस्तेमाल किया गया है. इससे पहले टीवीएस ने 2023 में आयरन मैन और ब्लैक पैंथर के साथ 2025 में डेडपूल व वूल्वरिन थीम वाले वेरिएंट्स पेश किए थे. अब डॉक्टर डूम वेरिएंट के साथ सुपर स्क्वाड रेंज और एक्सटेंड हो गई है. टीवीएस ने इस वेरिएंट का टीजर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद क्रेडिट सीक्वेंस में दिखाया था.

TVS Raider Doctor Doom में क्या खास?

ये वेरिएंट यंग राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें रिवर्स मल्टीकलर एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स सपोर्ट करता है. इनमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लो फ्यूल अलर्ट, कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन और वॉयस कमांड शामिल हैं. आईजीओ असिस्ट टेक्नोलॉजी बेहतर एक्सेलेरेशन और राइडेबिलिटी देती है. ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक, साइलेंट स्टार्ट आईएसजी और इको, पावर व बूस्ट राइडिंग मोड्स भी उपलब्ध हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

रेडर 125 में 124.8 सीसी एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है, जो 11.38 पीएस पावर और 11.2 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. आईजीओ असिस्ट के साथ टॉर्क 11.75 एनएम तक पहुंच जाता है. 5-स्पीड गियरबॉक्स और 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.8 सेकंड में हासिल करने की क्षमता इसे आकर्षक बनाती है.

दोनों तरफ 17 इंच व्हील्स, ट्यूबलेस टायर और 240 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. सिंक्रनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी और साइड स्टैंड इंडिकेटर के साथ इंजन कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं. अगर आप मार्वल के इस कैरेक्टर को पसंद करते हैं, तो TVS Raider Doctor Doom एडिशन आपको अच्छा लग सकता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।