Տեխնիկական նորություններ

Vivo T5x 5G या OnePlus Nord CE 6 Lite! 25 हजार की रेंज में कौन देता है बेहतरीन परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले समझें कंपैरिजन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 25, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • बड़ी बैटरी के लिए Vivo, हल्के फोन के लिए OnePlus बेहतर।

Vivo T5X 5G Vs OnePlus Nord CE6 Lite: भारत के बजट 5G स्मार्टफोन बाजार में इस समय दो फोन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE 6 Lite. दोनों ही डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं जो कम कीमत में दमदार बैटरी, अच्छा कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं. OnePlus का यह फोन 6GB + 128GB वेरिएंट में लगभग 23,499 रुपये में आता है जबकि Vivo T5x 5G की कीमत करीब 22,999 रुपये रखी गई है. ऐसे में सवाल यही है कि 2026 में किस फोन पर पैसा लगाना ज्यादा समझदारी होगी.

डिस्प्ले और डिजाइन में कौन आगे?

दोनों स्मार्टफोन बड़े FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आते हैं. OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. वहीं Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का थोड़ा बड़ा डिस्प्ले मौजूद है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है.

अगर आप ज्यादा स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग पसंद करते हैं तो OnePlus का 144Hz रिफ्रेश रेट आकर्षित कर सकता है. लेकिन तेज धूप में बेहतर विजिबिलिटी के मामले में Vivo का फोन ज्यादा मजबूत दिखाई देता है. डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन फ्लैट एज और मॉडर्न लुक के साथ आते हैं इसलिए यहां पसंद काफी हद तक कलर और ब्रांड पर निर्भर करेगी.

कैमरा सेटअप कितना दमदार?

फोटोग्राफी के मामले में दोनों फोन लगभग बराबरी पर दिखाई देते हैं. दोनों में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सोशल मीडिया फोटो, वीडियो कॉलिंग, रील्स और डेली फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन अच्छा अनुभव देने का दावा करते हैं.

हालांकि असली फर्क मेगापिक्सल से ज्यादा इमेज प्रोसेसिंग और कलर ट्यूनिंग में देखने को मिल सकता है. कुछ यूजर्स को Vivo के कैमरा कलर्स पसंद आ सकते हैं जबकि कुछ लोग OnePlus की नैचुरल प्रोसेसिंग को बेहतर मान सकते हैं.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस

OnePlus Nord CE 6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर मिलता है जबकि Vivo T5x 5G में Dimensity 7400 Turbo चिप दी गई है. दोनों प्रोसेसर एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं इसलिए रोजमर्रा के इस्तेमाल, वीडियो स्ट्रीमिंग और कैजुअल गेमिंग में बहुत बड़ा अंतर महसूस नहीं होगा.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं. OnePlus में OxygenOS 16 मिलता है जबकि Vivo में OriginOS 6 दिया गया है. जो यूजर क्लीन और हल्का इंटरफेस पसंद करते हैं उन्हें OxygenOS ज्यादा पसंद आ सकता है. वहीं OriginOS कई कस्टम फीचर्स के साथ आता है.

बैटरी में किसका दबदबा?

बैटरी के मामले में Vivo थोड़ा आगे निकलता नजर आता है. Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जबकि OnePlus Nord CE 6 Lite में 7,000mAh बैटरी मिलती है. Vivo फोन 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और सामान्य इस्तेमाल में लगभग दो दिन तक आराम से चल सकता है. अगर आप ज्यादा ट्रैवल करते हैं या बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं तो Vivo T5x 5G ज्यादा बेहतर विकल्प बन सकता है.

मजबूती और वजन में फर्क

Vivo T5x 5G का वजन 220 ग्राम है और इसमें IP68 रेटिंग दी गई है जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है. दूसरी तरफ OnePlus Nord CE 6 Lite हल्का है और इसका वजन 208 ग्राम रखा गया है लेकिन इसमें IP64 रेटिंग मिलती है.

यानि जो लोग ज्यादा मजबूत और टिकाऊ फोन चाहते हैं उनके लिए Vivo बेहतर हो सकता है. वहीं हल्का और हाथ में आरामदायक फोन पसंद करने वाले यूजर्स OnePlus की तरफ जा सकते हैं.

आखिर किसे खरीदना रहेगा सही?

अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी, ज्यादा मजबूत बॉडी और बेहतर आउटडोर ब्राइटनेस है तो Vivo T5x 5G ज्यादा वैल्यू देता है. लेकिन अगर आप हल्का फोन, ज्यादा स्मूद डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं तो OnePlus Nord CE 6 Lite भी शानदार विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

Smart TV में क्या है HDR, क्यों जरूरी है ये फीचर और कैसे देता है थिएटर जैसी पिक्चर क्वालिटी?



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։