Տեխնիկական նորություններ

WhatsApp को टक्कर देने आ गया Elon Musk का XChat! वीडियो कॉलिंग के साथ मिलते हैं इतने सारे फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 26, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • X ने iOS यूजर्स के लिए XChat मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है।
  • ऐप ऑडियो, वीडियो कॉलिंग, फाइल शेयरिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करता है।
  • यह ऐप सीधे तौर पर WhatsApp और Messenger को टक्कर देगा।
  • X अब एवरीथिंग ऐप के बजाय अलग-अलग ऐप्स के जरिए विस्तार कर रहा है।

Elon Musk XChat: Elon Musk की कंपनी X (formerly Twitter) ने एक नया स्टैंडअलोन मैसेजिंग ऐप XChat लॉन्च किया है. फिलहाल यह ऐप iOS यूजर्स के लिए पेश किया गया है. इस ऐप के जरिए यूजर अपने X कॉन्टैक्ट्स के साथ चैट, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग कर सकेंगे. यह लॉन्च इस बात का संकेत देता है कि मस्क की ऑल-इन-वन ऐप बनाने की रणनीति अब थोड़ा अलग दिशा में आगे बढ़ रही है.

क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?

XChat में यूजर्स को कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं जिनमें ऑडियो और वीडियो कॉलिंग, टेक्स्ट मैसेजिंग, ग्रुप चैट और फाइल शेयरिंग शामिल हैं. इसके अलावा, प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इसमें डिसअपियरिंग मैसेज, सभी के लिए मैसेज एडिट और डिलीट करने का विकल्प, और स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

कंपनी का दावा है कि इस ऐप में न तो ट्रैकिंग है और न ही विज्ञापन. साथ ही, यह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और पिन सिक्योरिटी के साथ आता है. इन फीचर्स को देखते हुए यह साफ है कि XChat सीधे तौर पर WhatsApp और Facebook Messenger को टक्कर देने की तैयारी में है.

अभी किन यूजर्स के लिए उपलब्ध?

फिलहाल XChat केवल iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी लॉन्च किया जा सकता है. Benji Taylor ने संकेत दिया है कि इस ऐप में जल्द ही और नए अपडेट जोड़े जाएंगे.

बदली हुई रणनीति की झलक

पहले Elon Musk X को एक एवरीथिंग ऐप बनाने की सोच रहे थे जिसमें पेमेंट, शॉपिंग, मैसेजिंग जैसी सभी सेवाएं एक ही जगह मिलें. लेकिन अब कंपनी का रुख थोड़ा अलग नजर आ रहा है. अब X अलग-अलग ऐप्स के जरिए अपनी सेवाएं विस्तार देने पर काम कर रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक अलग पेमेंट सिस्टम पर भी काम कर रही है जिसे अभी आम लोगों के लिए जारी नहीं किया गया है. आने वाले महीनों में XChat में और भी नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जिससे कंपनी अपने ऐप इकोसिस्टम को और मजबूत बनाना चाहती है. XChat के लॉन्च के साथ मैसेजिंग ऐप्स की रेस और तेज होने वाली है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह ऐप वाकई WhatsApp जैसे बड़े प्लेटफॉर्म को कड़ी चुनौती दे पाता है या नहीं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया धमाका! मिलने वाला है Facebook Messenger जैसा नया फीचर, चैट करना होगा और भी आसान



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։