Տեխնիկական նորություններ

WiFi Slow होने की असली वजह आई सामने! कहीं पड़ोसी तो चोरी-छिपे नहीं चला रहे आपका इंटरनेट? तुरंत बदलें राउटर की ये सीक्रेट सेटिंग्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 25, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • राउटर को बीच में रखकर स्पीड बेहतर करें।

Wi-Fi Internet Speed: आज के समय में घर का WiFi सिर्फ इंटरनेट नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. ऑनलाइन क्लास, ऑफिस मीटिंग, OTT स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसी चीजें पूरी तरह इंटरनेट पर निर्भर हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महंगा प्लान लेने के बावजूद WiFi अचानक स्लो चलने लगता है. वीडियो बफर होने लगती है, कॉल कटने लगती है और मोबाइल में इंटरनेट रेंगने लगता है. ऐसे में ज्यादातर लोग नेटवर्क कंपनी को दोष देते हैं जबकि असली वजह कुछ और भी हो सकती है.

कहीं कोई चोरी-छिपे तो नहीं इस्तेमाल कर रहा आपका WiFi?

कई बार पड़ोसी या आसपास मौजूद लोग बिना बताए आपके WiFi से कनेक्ट हो जाते हैं. अगर पासवर्ड कमजोर हो या पहले कभी किसी को शेयर किया गया हो तो दूसरे लोग आसानी से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके WiFi की स्पीड कम हो जाती है और डेटा भी तेजी से खत्म होने लगता है.

अगर आपको शक है कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका इंटरनेट इस्तेमाल कर रहा है तो सबसे पहले राउटर की सेटिंग में जाकर Connected Devices की लिस्ट चेक करें. यहां उन सभी डिवाइस के नाम दिखाई देते हैं जो आपके WiFi से जुड़े हुए हैं. अगर कोई अनजान डिवाइस दिखे तो समझ जाइए कि आपका नेटवर्क सुरक्षित नहीं है.

तुरंत बदलें WiFi का पासवर्ड

WiFi सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका मजबूत पासवर्ड रखना है. बहुत से लोग आज भी अपना मोबाइल नंबर, नाम या 12345678 जैसे आसान पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं जिन्हें हैक करना बेहद आसान होता है.

पासवर्ड बनाते समय बड़े अक्षर, छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करें. इससे कोई भी व्यक्ति आसानी से आपके नेटवर्क में घुस नहीं पाएगा. पासवर्ड बदलने के बाद सभी पुराने डिवाइस अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाते हैं.

राउटर की ये सेटिंग जरूर करें ऑन

अधिकतर लोग राउटर लगवाने के बाद उसकी सेटिंग्स कभी नहीं बदलते. यही सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. राउटर में WPA2 या WPA3 सिक्योरिटी मोड जरूर ऑन रखें. यह आपके नेटवर्क को अनऑथराइज्ड एक्सेस से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा WPS फीचर को बंद कर देना चाहिए. यह फीचर जल्दी कनेक्शन के लिए होता है लेकिन साइबर एक्सपर्ट्स इसे सिक्योरिटी के लिहाज से सुरक्षित नहीं मानते.

WiFi स्लो होने की दूसरी वजहें भी जान लें

सिर्फ चोरी ही नहीं, कई दूसरी वजहों से भी WiFi धीमा हो सकता है. अगर राउटर घर के किसी कोने में रखा है या उसके आसपास दीवारें ज्यादा हैं तो सिग्नल कमजोर पड़ सकते हैं. माइक्रोवेव, ब्लूटूथ डिवाइस और पुराने राउटर भी इंटरनेट स्पीड पर असर डालते हैं.

बेहतर स्पीड के लिए राउटर को घर के बीचों-बीच और खुली जगह पर रखें. साथ ही समय-समय पर राउटर को रीस्टार्ट और अपडेट करते रहें. इससे नेटवर्क की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है.

छोटी सी सावधानी बचा सकती है बड़ा नुकसान

आज के डिजिटल दौर में WiFi सिक्योरिटी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके नेटवर्क का इस्तेमाल करता है तो सिर्फ स्पीड ही नहीं, आपकी प्राइवेसी भी खतरे में पड़ सकती है. इसलिए समय रहते राउटर की सेटिंग्स चेक करें और अपने इंटरनेट को पूरी तरह सुरक्षित बनाएं.

यह भी पढ़ें:

सोते वक्त रुक रही सांस? अब Apple Watch खुद बताएगी खतरा, भारत में शुरू हुआ जान बचाने वाला फीचर



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։