Տեխնիկական նորություններ

WWDC 2026 में Apple करेगी बड़ा धमाका! iOS 27 के आएंगे ये 5 जबरदस्त अपग्रेड, Siri में मिलेगी ये नई सुविधा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

WWDC 2026 Apple iOS 27 Update: काफी समय से चर्चा में रही Apple की नई और ज्यादा स्मार्ट Siri अब आखिरकार बड़े बदलाव के साथ सामने आ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iOS 27 में Siri को पूरी तरह अपग्रेड कर उसे एक एडवांस AI टूल बनाने की तैयारी कर रही है. इस बार सिर्फ छोटे सुधार नहीं बल्कि कई बड़े फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

Google Gemini से मिलेगी ताकत

Apple ने इस साल Google के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया था जिसके तहत Gemini AI को Siri और Apple Intelligence फीचर्स में जोड़ा जाएगा. संभावना है कि WWDC 2026 में इस साझेदारी का असर पहली बार साफ दिखाई देगा. बताया जा रहा है कि Google ने Apple के लिए खास AI मॉडल तैयार किया है जो Gemini 3 के स्तर का हो सकता है. इससे Siri पहले से कहीं ज्यादा समझदार और तेज हो जाएगी.

Siri का अलग ऐप भी आ सकता है

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple एक नई स्टैंडअलोन Siri ऐप पर काम कर रहा है. यह ऐप दूसरे AI चैटबॉट्स की तरह काम कर सकती है. यूजर्स इसमें वॉइस मोड को ऑन या ऑफ कर सकेंगे और फोटो या डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर पाएंगे. साथ ही, चैट हिस्ट्री देखने और पुराने बातचीत को सर्च करने का ऑप्शन भी मिल सकता है.

अब Siri करेगी आपके काम खुद

नई Siri सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि यह एक AI एजेंट की तरह काम करेगी. यह iPhone और Mac के कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकेगी और आपकी जरूरत के हिसाब से जवाब देगी. जैसे मैसेज, नोट्स और ईमेल से जानकारी लेकर पर्सनलाइज्ड सुझाव देना. इसके अलावा, यह ऐप्स के अंदर जाकर काम भी पूरा कर सकेगी, वेब सर्च कर पाएगी और खबरें भी दिखा सकेगी.

Spotlight की जगह ले सकती है Siri

Apple अपने मौजूदा सर्च सिस्टम Spotlight को हटाकर उसकी जगह Siri को देने की योजना बना रहा है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में फोन के अंदर सर्च करने का पूरा तरीका बदल सकता है और Siri ही आपका मेन सर्च टूल बन सकती है.

अब कई AI चैटबॉट्स का मिलेगा सपोर्ट

अभी Siri में ChatGPT का इस्तेमाल होता है लेकिन iOS 27 के साथ यह बदल सकता है. Apple एक नया Extension System ला सकता है जिसके जरिए यूजर्स अलग-अलग AI चैटबॉट्स जैसे Claude, Gemini या Grok को Siri के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके लिए एक खास AI App Store जैसा सेक्शन भी दिया जा सकता है जहां से यूजर्स नए AI टूल्स जोड़ सकेंगे.

कब होगा लॉन्च?

Apple इन सभी नए फीचर्स का ऐलान जून 2026 में होने वाले WWDC इवेंट में कर सकता है. हालांकि, यूजर्स को ये अपडेट iOS 27 के साथ मिलेगा जो आमतौर पर सितंबर में नए iPhone लॉन्च के साथ जारी किया जाता है. अगर ये सभी अपडेट आते हैं तो Siri सिर्फ एक वॉइस असिस्टेंट नहीं रहेगी बल्कि एक पावरफुल AI साथी बन जाएगी जो आपके रोजमर्रा के काम आसान कर सकेगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։