Hyundai Creta : जुलाई 2026 की सेल्स रिपोर्ट में क्रेटा ने फिर मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया. जुलाई महीने के दौरान क्रेटा की कुल 18,088 यूनिट्स बिकी हैं, जो भारतीय बाजार में इसकी मजबूत मांग को दर्शाती है. सालाना आधार पर तुलना करें तो क्रेटा की बिक्री में 7.0 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज हुई है. ये मॉडल अपने मॉडर्न लुक और प्रीमियम फीचर्स के कारण लंबे समय से ग्राहकों का पसंदीदा बना हुआ है.
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.91 से शुरू होकर ₹20.11 लाख तक जाती है. इसका डिज़ाइन बोल्ड पैरामीट्रिक ग्रिल, LED DRL और कनेक्टेड टेल लैंप के साथ प्रीमियम SUV लुक देता है. इंटीरियर में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, स्पेसियस केबिन, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरामिक सनरूफ मिलते हैं. फीचर्स में वायरलेस Android Auto/CarPlay, BlueLink और Bose ऑडियो शामिल हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ESC और टॉप में Level-2 ADAS हैं. इंजन 1.5L पेट्रोल (115hp), डीजल (116hp) और टर्बो-पेट्रोल (160hp) के विकल्प में आता है, जबकि माइलेज 17.4-21.8 kmpl (ARAI) तक है.
Mahindra Scorpio/Scorpio N: इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्कॉर्पियो रही है और इसने ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ साबित की है. जुलाई 2026 में महिंद्रा ने स्कॉर्पियो की कुल 16,009 यूनिट्स बेची हैं. सालाना वृद्धि की बात करें तो इसकी बिक्री में 16.5 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला. ये दमदार एसयूवी अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बड़े केबिन और बेहतरीन रोड प्रेजेंस के कारण बाजार में लगातार बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
Kia Seltos: इसने बिक्री में जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है. जुलाई 2026 में सेल्टोस की कुल 12,541 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है. सबसे आकर्षक बात इसका सालाना विकास दर रहा, जिसमें 108.7 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई. अपने आकर्षक डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स और प्रीमियम अपील के दम पर किआ सेल्टोस ने इस महीने बड़ी संख्या में ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है.
Maruti Suzuki Victoris: इसने सेल्स चार्ट में चौथे स्थान पर कब्जा जमाकर मजबूत प्रेजेंस दर्ज कराई है. इस नए मॉडल की जुलाई 2026 में कुल 11,334 यूनिट बिकी हैं. चूंकि ये नया मॉडल है, इसलिए इसके सालाना आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. मारुति के विशाल नेटवर्क और विश्वसनीयता के बल पर इस एसयूवी ने आते ही बाजार में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है और ग्राहकों का विश्वास जीता है.
Mahindra XUV 7XO : इस सेगमेंट एक्सयूवी 7एक्सओ में पांचवें स्थान पर रही. जुलाई 2026 में इस एसयूवी की कुल 8,233 यूनिट्स बेची गई हैं. पिछले वर्ष की समान अवधि से तुलना करने पर इसकी बिक्री में 16.7 प्रतिशत की सकारात्मक सालाना बढ़ोतरी हुई है. महिंद्रा की ये पावरफुल एसयूवी अपने एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, लग्जरी इंटीरियर और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरिएंस की वजह से बाजार में काफी पॉपुलर बनी हुई है.
Maruti Suzuki Grand Vitara: इसने जुलाई 2026 की सेल्स चार्ट में छठा स्थान हासिल किया है. इस महीने इस एसयूवी की कुल 8,127 यूनिट्स बिकी हैं. सालाना आधार पर ग्रैंड विटारा ने 27.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की. बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी और हाइब्रिड तकनीक की वजह से ये गाड़ी भारतीय ग्राहकों के बीच किफायती और भरोसेमंद विकल्प के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है.
Toyota Hyryder: सेल्स चार्ट में ये सातवें स्थान पर रही. जुलाई 2026 के दौरान हाइराइडर की कुल 7,187 यूनिट्स की बिक्री हुई है. हालांकि, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इसकी बिक्री में 18.5 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसके बावजूद, टोयोटा की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद इंजन के कारण ये एसयूवी माइलेज चाहने वाले ग्राहकों की प्रमुख पसंद बनी हुई है.
Tata Sierra: इसने बिक्री के मामले में आठवां स्थान हासिल कर एसयूवी सेगमेंट में अपना सफर शुरू किया है. जुलाई 2026 में टाटा मोटर्स ने सिएरा की कुल 6,327 यूनिट्स बेची हैं. बाजार में नई एंट्री होने के कारण इसके सालाना आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. अपने आइकॉनिक नाम, मॉडर्न डिजाइन और टाटा की सेफ्टी रेटिंग के चलते ये गाड़ी भारतीय कार खरीदारों को काफी पसंद आ रही है.