Hyundai Creta vs Kia Seltos: कौन सी SUV है बेहतर? फीचर्स, माइलेज और कीमत का पूरा Comparison पढ़िए


Hyundai Creta vs Kia Seltos: इंडियन ऑटोमोटिव मार्केट में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट हमेशा से ही सबसे कड़े मुकाबले वाला रहा है. इस सेगमेंट में Hyundai Creta और Kia Seltos दो ऐसी गाड़ियां हैं, जिन्होंने ग्राहकों के दिलों पर राज किया है. दोनों कोरियन SUV एक-दूसरे की सिब्लिंग ही हैं, क्योंकि ये एक ही प्लेटफॉर्म, इंजन और गियरबॉक्स विकल्पों को साझा करती हैं, लेकिन इनकी पहचान बिल्कुल अलग है.

जहां हुंडई क्रेटा अपनी बेहतरीन राइड क्वालिटी, प्रीमियम अपील और भरोसे के लिए जानी जाती है, वहीं किआ सेल्टोस अपने स्पोर्टी लुक्स, एग्रेसिव डिजाइन और मॉडर्न केबिन से यंग कस्टमर्स को आकर्षित करती है. अगर आप इन दोनों में से किसी एक को चुनने में भ्रमित हैं, तो फीचर्स, सेफ्टी और परफॉर्मेंस के बारीक अंतर को समझना बेहद जरूरी है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सही फैसला ले सकें. आइए इनकी डिजाइन से लेकर इंजन-माइलेज तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

सेल्टोस का डिज़ाइन काफी स्पोर्टी और एग्रेसिव है. इसमें सिग्नेचर ‘टाइगर नोज़’ ग्रिल, आकर्षक एलईडी डीआरएल (DRLs), और स्लीक एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं. इसके रियर प्रोफाइल में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स इसके लुक को बेहद मॉडर्न बनाते हैं. जीटी-लाइन और एक्स-लाइन वेरिएंट्स में मिलने वाले रेड एक्सेंट्स इसे और भी आक्रामक लुक देते हैं.

वहीं, हुंडई क्रेटा का नया लुक बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक है. इसमें फ्रंट में बड़ी पैरामेट्रिक ब्लैक क्रोम ग्रिल और क्वाड-बीम एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं. रियर में कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं, जो रात में इसे अलग पहचान देते हैं. क्रेटा का ओवरऑल स्टांस एक पारंपरिक, मस्कुलर और रग्ड एसयूवी जैसा है.

इंटीरियर और केबिन स्पेस

सेल्टोस का इंटीरियर ऑल-ब्लैक या डुअल-टोन थीम के साथ आता है, जो बहुत प्रीमियम फील देता है. इसमें 10.25-इंच की दो स्क्रीन (इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) का एक सिंगल इंटीग्रेटेड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है. डैशबोर्ड लेआउट काफी ड्राइवर-ओरिएंटेड और स्पोर्टी है.

क्रेटा का केबिन अधिक वेंटिलेटेड और शांत महसूस होता है. इसमें डुअल-टोन ग्रे और रूफ-लाइट कॉम्बिनेशन मिलता है. डैशबोर्ड पर मिलने वाली इंटीग्रेटेड ट्विन स्क्रीन काफी स्मूथ हैं. रियर सीट पैसेंजर्स के लिए क्रेटा में कुशन वाले हेडरेस्ट मिलते हैं, जो लॉन्ग ट्रिप में आराम बढ़ाते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों गाड़ियों में फीचर्स से कूट-कूटकर भरे हैं. दोनों में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और बोस (Bose) का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है. सेल्टोस में डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, जबकि क्रेटा में रियर सीट पर ज्यादा आरामदायक हेडरेस्ट और डार्क क्रोम थीम दी गई है.

दोनों एसयूवी सेफ्टी के मामले में बेहद मजबूत हैं. दोनों में ही 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा, दोनों कारों में लेवल-2 ADAS दिया गया है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. दोनों का क्विक कंपेरिजन देखिए-

स्पेसिफिकेशन Kia Seltos Hyundai Creta
इंजन विकल्प 1.5L पेट्रोल / 1.5L टर्बो पेट्रोल / 1.5L डीजल 1.5L पेट्रोल / 1.5L टर्बो पेट्रोल / 1.5L डीजल
पीक पावर 160 PS (टर्बो पेट्रोल) 160 PS (टर्बो पेट्रोल)
ट्रांसमिशन 6MT, IVT, 6iMT, 7DCT, 6AT 6MT, IVT, 7DCT, 6AT
बूट स्पेस 447 लीटर 433 लीटर
सस्पेंशन ट्यूनिंग स्पोर्टी और थोड़ा स्टिफ (हैंडलिंग बेहतर) सॉफ्ट और कम्फर्टेबल (राइड क्वालिटी बेहतर)
यूनिक फीचर्स डुअल-जोन AC, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) पडल लैंप्स, रियर सीट कुशन हेडरेस्ट
एक्स शो. कीमत ₹10.99 लाख से शुरू ₹11.00 लाख से शुरू

इंजन और माइलेज

दोनों ही गाड़ियों में बिल्कुल एक जैसे तीन इंजन विकल्प मिलते हैं:

  • 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल: (115 PS / 144 Nm) – ये डेली सिटी ड्राइविंग के लिए बेस्ट है. (माइलेज: 17 किमी/लीटर)
  • 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल: (160 PS / 253 Nm) – ये उन लोगों के लिए है, जिन्हें तेज रफ्तार और स्पोर्टी परफॉर्मेंस पसंद है. (माइलेज: 18 किमी/लीटर)
  • 1.5-लीटर डीजल: (116 PS / 250 Nm) – लंबी दूरी तय करने वालों के लिए ये इंजन किफायती है. (माइलेज: 19 से 21 किमी/लीटर)



Source link