Automobile

Hyundai Exter On-Road Price & EMI Details: नई एक्सटर खरीदने के लिए होना चाहिए इतना बजट, जानिए मासिक किस्त की डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 29, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Hyundai Exter देश की सबसे सस्ती SUVs में से एक है. इसे हाल ही में नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है. हुंडई ने नई एक्सटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.80 लाख रुपये रखी, जो टॉप स्पेक वेरिएंट के लिए 9.42 लाख रुपये तक जाती है. अगर आप ₹6 लाख से सस्ती एक अच्छी एसयूवी तलाश रहे हैं, तो एक्सटर आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.

मार्केट में इसका मुकाबला टाटा पंच और निसान मैग्नाइट जैसी कारों से है. सीमित बजट होने पर आप इस SUV को फाइनेंश भी करा सकते हैं. अपने इस लेख में हम आपके लिए एक्सटर की On Road Price और EMI Details लेकर आए हैं. इसके अलावा New Exter के इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलजे के बारे में भी जानेंगे.

Hyundai Exter On Road Price

हुंडई एक्सटर की एक्स शोरूम कीमत 5,79,900 रुपये से शुरु होती है. अगर आप इसे राजधानी दिल्ली में खरीदने हैं, तो Exter के बेस वेरिएंट पर आपको 46,392 रुपये RTO शुल्क देना होगा. इसके अलावा 33,498 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट देना होगा. इस तरह हुंडई एक्सटर की ऑन रोड कीमत 6,59,790 रुपये हो जाती है.

Hyundai Exter Down Payment & EMI Details

अगर आप नई एक्स्टर खरीदते समय 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते हैं, तो बचे हुए 5,59,790 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.

मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 14,019 रुपये की कुल 60 EMI भरकर अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 8,41,115 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो 5 साल बाद कुल लागत 9,41,115 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.

डिजाइन और इंटीरियर

इस एंट्री-लेवल माइक्रो SUV का डिज़ाइन बोल्ड और मॉडर्न है. इसमें पैरामीट्रिक ग्रिल, H-शेप LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, फ्रंट-रियर स्किड प्लेट्स और 15 इंच के अलॉय व्हील्स हैं. 2026 फेसलिफ्ट में रिफ्रेश्ड एक्सटीरियर और ज्यादा प्रीमियम लुक मिलता है. इंटीरियर में डुअल-टोन नेवी ब्लू और ग्रे थीम, 3D कार्बन पैटर्न डैशबोर्ड, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. केबिन स्पेशियस और कम्फर्टेबल है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में सनरूफ, रियर AC वेंट्स, वायरलेस चार्जर, ड्राइवर आर्मरेस्ट, ऑटो AC, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल और OTA अपडेट्स शामिल हैं. वहीं, सेफ्टी के लिए इसे 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ABS के साथ EBD, ESC, हिल असिस्ट, TPMS, रियर पार्किंग सेंसर्स और 40 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

इंजन और माइलेज

इसका 1.2 लीटर Kappa पेट्रोल इंजन 83 PS की पावर और 113.8 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. CNG वेरिएंट (69 PS, 95 Nm) भी उपलब्ध है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल या AMT शामिल है. ये पेट्रोल मैनुअल में 19.4 kmpl, AMT में 19.2 kmpl और CNG में 27.1 km/kg तक का क्लेम्ड माइलेज देने में सक्षम है. बूट स्पेस 391 लीटर है.

हमारी सलाह: ऊपर बताई गई हुंडई एक्सटर की ऑन-रोड कीमत और EMI संबंधी जानकारी महज एक उदाहरण है. शहर, डीलरशिप, RTO और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर ये आंकड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है. इसके अलावा, अच्छी ब्याज दर पर लोन मिलना आपकी मासिक कमाई और CIBIL Score पर निर्भर करेगा. अगर आप महीने का 40 हजार रुपये काम लेते हैं और कोई बड़ी EMI नहीं भर रहे हैं, तो इसे किस्त पर खरीदने का प्लान कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।