Automobile

Hyundai Verna पर 98000 रुपये तक का डिस्काउंट, फीचर्स और कीमत जानें.

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Hyundai Verna देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Sedans में से एक है. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इसकी बिक्री मामूली रुप से घटी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जुटाने के लिए इस महीने नई वर्ना खरीदने वाले ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट देने का फैसला किया है. अगर आप फरवरी 2026 में नई Hyundai Venue खरीदने वाले हैं, तो डिस्काउंट डिटेल जान लीजिए.

Hyundai ने Verna की खरीद पर इस महीने कुल 98,000 रुपये तक की छूट देने का फैसला किया है. इसमें 25 हजार रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट, 70 हजार का स्क्रैपेज बोनस और 3 हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर शामिल है. इस तरह कुल छूट 98 हजार रुपये तक पहुंच जाती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹10,79,500 है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹17,13,000 तक जाती है. डिस्काउंट के बाद ये कीमत और भी कम हो जाएगी.

इंटीरियर डिटेल

हुंडई वर्ना का इंटीरियर काफी प्रीमियम और स्पेसियस है. इसमें डुअल-टोन थीम (बेज और ब्लैक) के साथ लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो केबिन को लग्जरी फील देती है. फ्रंट सीट्स वेंटिलेटेड और हीटेड हैं, जो गर्मी और सर्दी दोनों में आराम प्रदान करती हैं. ड्राइवर सीट पावर्ड एडजस्टमेंट के साथ आती है. सबसे खास डुअल 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप है, जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरा HD इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है.

64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, बोस प्रीमियम 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और नेचर साउंड्स जैसी फीचर्स ड्राइव को और एंजॉयेबल बनाती हैं. स्विचेबल इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल पहली बार इस सेगमेंट में है. लंबा व्हीलबेस (2670 mm) होने से रियर सीट्स पर भी अच्छी लेग रूम और हेडरूम मिलता है. बूट स्पेस भी पर्याप्त (528 लीटर) है. कुल मिलाकर, इंटीरियर टेक-फॉरवर्ड, कम्फर्टेबल और मॉडर्न है.

फीचर्स और सेफ्टी

वर्ना सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर-रिच कारों में से एक है. इसमें सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, स्मार्ट की, रियर AC वेंट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (BlueLink) जैसे फीचर्स हैं. टॉप वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन, बोस साउंड सिस्टम और कई कस्टमाइजेशन ऑप्शंस मिलते हैं.

ये ग्लोबल NCAP से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है. सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. अन्य फीचर्स में ABS with EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट (HAC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग कैमरा शामिल हैं. टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) है, जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर आदि जैसे एडवांस फीचर्स हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

हुंडई वर्ना दो पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसमें पहला 1.5 लीटर MPi नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल है , जो 115 PS पावर और 144 Nm टॉर्क जनरेट करता है. दूसरा, 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल है, जो 160 PS पावर और 253 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल, IVT (कंटीन्यूअसली वेरिएबल) और 7-स्पीड DCT (डुअल क्लच) उपलब्ध हैं. ARAI के अनुसार इसका अधिकतन क्लेम्ड माइलेज 20.6 KMPL तक है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।