2026 Hyundai Verna को हाल ही में नए अपडेट के साथ इंडियन मार्केट में उतारा गया है. दिल्ली में इस पॉपुलर सेडान की एक्स शोरूम कीमत मात्र 10,98,400 रुपये रखी गई है. वहीं, इसका टॉप स्पेक वेरिएंट 18,40,400 रुपये में उपलब्ध है.
अगर आप आने वाले दिनों में नई वरना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. अपने इस लेख में हम आपके लिए इस कार की On Road Price और EMI Details लेकर आए हैं. आइए जानते हैं कि किस्त के साथ कितना ब्याज देना होगा?
Hyundai Verna On Road Price
जैसा कि आपको बताया वर्ना की एक्स शोरूम कीमत 10.98 लाख रुपये से शुरु होती है. अगर आप इसे राजधानी दिल्ली में खरीदने हैं, तो Verna के बेस वेरिएंट पर आपको 1,21,840 रुपये RTO शुल्क देना होगा. इसके अलावा 54,447 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट और 11,484 रुपये के Other Charges देने पड़ सकते हैं. इस तरह हुंडई वर्ना की ऑन रोड कीमत 12,86,171 रुपये हो जाती है.
Hyundai Verna Down Payment & EMI Details
अगर आप ब्रांड न्यू वर्ना खरीदते समय 2 लाख रुपये Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 10,86,171 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.
मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 23,078 रुपये की कुल 60 EMI भरकर अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. जोड़ लिया जाए, तो आप टोटल 13,84,675 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 15,84,675 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.
हमारी सलाह: ऊपर बताई गई गाड़ी की ऑन-रोड प्राइस और EMI डिटेल महज एक उदाहरण हैं. ये आंकड़ा शहर, डीलरशिप, RTO और इंश्योरेंस कंपनी के हिसाब से बदल सकता है. अगर आप महीने में 60-80 हजार रुपये तक कमा लेते हैं और अभी कोई बड़ा लोन नहीं चल रहा है, तभी इस कार को किस्त पर खरीदें.