रायबरेली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jrs Computer
1 Min Read

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के राघवपुर गांव में एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। रविवार देर रात विनोद सामान लेने के लिए घर से बाहर गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचित किया। सोमवार सुबह ग्रामीणों को पंचायत भवन के पास एक पेड़ से विनोद का शव लटका हुआ मिला। घटनास्थल घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में जमा हुए ग्रामीण।

परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। उनका आरोप है कि विनोद की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment