Automobile

भारत में Electric Cars की जबरदस्त डिमांड: मार्च 2026 में EV Sales में बड़ा उछाल, Tata-Mahindra ने मारी बाजी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 4, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

इंडियन कार मार्केट में लगातार EVs की डिमांड बढ़ रही है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. Tata Motors हमेशा की तरह देश की सबसे ज्यादा Electric Car बेचने वाली कंपनी रही है. वहीं, Mahindra और MG की सेल भी बढ़ी है. इसके अलावा, VinFast और Hyundai जैसी कंपनियों की डिमांड घटी है.

टोटल सेल पर नजर डालें, तो सभी कार कंपनियों ने मिलकर मार्च 2026 में कुल 22,315 यूनिट डिस्पैच किए. ये आंकड़ा फरवरी 2026 में इनके द्वारा बेची गई कुल 14,712 यूनिट के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक है. आइए, कंपनी-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Tata Motors

सेल के मामले में पहले नंबर पर टाटा मोटर्स है. पिछले महीने इनकी कुल 8,253 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2026 में सेल की गईं 5,947 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई बेहतरीन बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर महिंद्रा है. इनको पिछले महीने कुल 5,244 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2026 में कंपनी द्वारा सेल की गईं 3,174 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई अच्छी-खासी उछाल को दर्शाता है.

MG Motor

पिछले महीने एमजी मोटर ने कुल 5,141 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2026 में बिकी इनकी कुल 3,556 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई बेहतर उछाल को दर्शाता है.

Maruti Suzuki

एकमात्र ई विटारा की दम पर मारुति ने पिछले महीने 949 यूनिट बेची हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2026 में बिकी 223 यूनिट के मुकाबले आठ गुनी बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है.

VinFast

अपनी दो SUV- VF6 और VF7 के दम पर विनफास्ट ने टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इनकी 691 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं 415 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर हुई अच्छी ग्रोथ को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई EV सेगमेंट की टॉप-5 कंपनियों के अलावा पिछले महीने Hyundai की 476 यूनिट, Kia की 458 यूनिट, BMW की 437 यूनिट, BYD की 414 यूनिट, Mercedes-Benz की 97 यूनिट, Tesla की 49 यूनिट, Stellantis की 30 यूनिट और अन्य कंपनियों ने मिलकर कुल 76 यूनिट सेल की हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।