Last Updated:
Kia Carnival Hybrid भारत में 4 सितंबर को दस्तक देने की तैयारी में है. मौजूदा डीजल Carnival के मुकाबले नया हाइब्रिड मॉडल बेहतर फ्यूल एफिशियंसी और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव दे सकता है. इसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है. डिजाइन, लग्जरी फीचर्स, ADAS, संभावित माइलेज, पावर और कीमत को लेकर क्या खास होने वाला है? जानिए Kia की इस नई प्रीमियम MPV की पूरी डिटेल.
Kia Carnival Hybrid इंडियन मार्केट में 4 सितंबर को एंट्री मारेगी.
Kia India अपनी प्रीमियम एमपीवी लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी की पॉपुलर एमपीवी Carnival अब हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भारत आ रही है. विश्वसनीय स्रोतों के अनुसार, Kia Carnival Hybrid का आधिकारिक लॉन्च 4 सितंबर को होने वाला है. ये मॉडल फैमिली और लग्जरी ट्रिप लवर्स के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित हो सकता है. वर्तमान में भारत में कार्निवल केवल डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है. हाइब्रिड वर्जन आने से फ्यूल एफिशियंसी और पर्यावरण अनुकूलता दोनों में सुधार होगा.
ये वाहन शहरी और लंबी दूरी की यात्रा दोनों के लिए उपयुक्त रहेगा. Kia भारत में इलेक्ट्रिफिकेशन पर जोर दे रही है और कार्निवल हाइब्रिड इसी रणनीति का हिस्सा है. बाजार में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जैसे कंपटीटर्स के बीच ये प्रीमियम विकल्प के रूप में उभर सकती है. लॉन्च के साथ कीमत और वेरिएंट की आधिकारिक जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है. आइए इसकी संभावित डिज़ाइन से लेकर पावरट्रेन और परफॉरमेंस की डिटेल पर एक नज़र डालें.
संभावित डिजाइन
एक्सटीरियर डिजाइन मौजूदा कार्निवल के करीब रहने की संभावना है. आगे की तरफ एलईडी हेडलैम्प, बोल्ड ग्रिल और स्लीक प्रोफाइल मिल सकते हैं. पीछे फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार और मॉर्न बंपर डिजाइन अपेक्षित हैं. अलॉय व्हील्स का साइज 18 या 19 इंच का हो सकता है. कुल मिलाकर लुक प्रीमियम और प्रभावशाली रहेगा.
इंटीरियर
केबिन स्पेसियस और लग्जरी फील वाला होगा. थ्री-रो सीटिंग में कैप्टन सीट्स या 8-सीटर लेआउट की संभावना है. सेकंड रो में पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, लेग सपोर्ट और आरामदायक कुशनिंग मिल सकते हैं. डुअल 12.3 इंच कर्व्ड डिस्प्ले, बोस साउंड सिस्टम और प्रीमियम मैटेरियल का इस्तेमाल अपेक्षित है. थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी उपलब्ध हो सकता है.
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स लिस्ट में डुअल सनरूफ, पावर स्लाइडिंग डोर्स, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और एडवांस्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम शामिल हो सकते हैं. सेफ्टी के मोर्चे पर लेवल 2 एडास, मल्टीपल एयरबैग्स, एबीएस, ईएससी और हिल असिस्ट जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. ये फीचर्स परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.
पावरट्रेन और माइलेज
पावरट्रेन में 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर वाला स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम अपेक्षित है. कंबाइंड पावर करीब 240-245 हॉर्सपावर और टॉर्क 360-370 न्यूटन मीटर के आसपास रह सकते हैं. गियरबॉक्स 6-स्पीड ऑटोमैटिक हो सकता है. माइलेज में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है. ग्लोबल आंकड़ों के आधार पर ये 13-15 किमी प्रति लीटर या उससे बेहतर रिटर्न दे सकती है, जो डीजल वर्जन से बेहतर ईंधन बचत प्रदान करेगा.
About the Author
राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो 2021 से लगातार इसी फील्ड में एक्टिव हैं. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी में बतौर सीनियर सब-एडिटर ऑटो डेस्क संभालते हुए, वे कार, बाइक और स्…
और पढ़ें