
अब तक Instagram पर किसी पोस्ट में टैग किए जाने के बाद वह फोटो या वीडियो मेन प्रोफाइल ग्रिड से अलग Tagged सेक्शन में दिखाई देता था. यूजर्स इस सेक्शन में जाकर देख सकते थे कि उन्हें किन-किन पोस्ट में टैग किया गया है. हालांकि, अगर कोई टैग की गई फोटो उन्हें खास पसंद आती थी तो उसे प्रोफाइल के मेन ग्रिड पर दिखाने का सीधा ऑप्शन मौजूद नहीं था.

लेकिन नए अपडेट के बाद ये कंडिशन बदल चुकी है. अब यूजर अपनी पसंद की किसी भी टैग की गई पोस्ट को चुनकर उसे अपने प्रोफाइल ग्रिड में शामिल कर सकता है. Instagram के मुताबिक, ये फीचर खास तौर पर ग्रुप फोटो, क्रिएटर कोलैबोरेशन और यादगार पलों वाली फोटोज के लिए कारगर साबित हो सकता है.

इसके अलावा किसी टैग की गई पोस्ट को प्रोफाइल ग्रिड में शामिल करने के लिए कई ऑप्शन दिए गए हैं. जब किसी यूजर को टैग किए जाने की DM नोटिफिकेशन मिलती है तो वहीं से पोस्ट को ग्रिड में जोड़ने का ऑप्शन इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसके अलावा, टैग की गई पोस्ट को खोलकर ऊपर दाईं तरफ मौजूद तीन डॉट वाले मेन्यू पर जाना होगा. यहां से Add to grid ऑप्शन चुना जा सकता है. Tagged सेक्शन में जाकर किसी पोस्ट को कुछ देर दबाकर रखने पर भी ये ऑप्शन दिखाई देगा.

Instagram ने इस फीचर के साथ प्राइवेसी को भी ध्यान में रखा है. किसी टैग की गई पोस्ट को अपने ग्रिड में जोड़ने के बावजूद उसकी विजिबिलिटी पूरी तरह आपके हाथ में नहीं होगी. पोस्ट कौन देख सकता है, ये आपके अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग और उस व्यक्ति के अकाउंट की सेटिंग पर भी निर्भर करेगा जिसने आपको पोस्ट में टैग किया है. इसका मतलब है कि Grid में पोस्ट जोड़ने से उसकी Privacy Settings अपने आप नहीं बदलेंगी.

अगर बाद में यूजर अपना फैसला बदल देता है तो टैग की गई पोस्ट को प्रोफाइल ग्रिड से हटाया भी जा सकता है. खास बात ये है कि इसके लिए मेन पोस्ट को डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी. पोस्ट Tagged सेक्शन में बनी रह सकती है जबकि उसे मेन Grid से हटाया जा सकता है.
Published at : 12 Sep 2026 12:24 PM (IST)
Tags :