Top 10 Compact SUVs August 2026: भारत के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट ने अगस्त 2026 में मजबूती दिखाई है. इस महीने कुल बिक्री 1,21,391 यूनिट रही, जो पिछले साल अगस्त 2025 के 86,169 यूनिट से लगभग 41 प्रतिशत ज्यादा है. जुलाई 2026 की तुलना में भी सेगमेंट में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. टाटा मोटर्स के दो मॉडल्स- पंच और नेक्सॉन ने टॉप-3 में जगह बनाई, जबकि मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स और ब्रेजा भी मजबूत रही.
हुंडई वेन्यू ने भी अच्छी ग्रोथ दिखाई. सेगमेंट में ज्यादातर मॉडल्स की सालाना बिक्री बढ़ी है, जो दिखाता है कि छोटी और किफायती एसयूवी की डिमांड लगातार बनी हुई है. ग्राहक माइलेज, फीचर्स, सेफ्टी और प्राइस को देखते हुए इन कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं. टाटा पंच ने लगभग दोगुनी बिक्री के साथ लीड संभाली है. आइए, मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Tata Punch
टाटा पंच ने अगस्त 2026 में 21,320 यूनिट की बिक्री के साथ नंबर-1 स्थान हासिल किया. पिछले साल इसी महीने इसकी बिक्री 10,704 यूनिट थी, यानी सालाना लगभग 99 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में पंच की लोकप्रियता बरकरार है. अपडेटेड वर्जन, अच्छी माइलेज और किफायती कीमत की वजह से ये मॉडल मिडिल क्लास परिवारों की पसंद बना हुआ है.
इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹5.59 लाख से शुरू होती है. बोल्ड डिजाइन, वर्टिकल LED हेडलाइट्स और फुल-विड्थ रियर लाइट बार इसका हिस्सा हैं. इंटीरियर में 10.25-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, सनरूफ और वायरलेस चार्जर है. फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा शामिल है. 6 एयरबैग, ESP और 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी है. 1.2L पेट्रोल (88hp), टर्बो (120hp) और CNG इंजन के साथ ये 18.8-20 kmpl पेट्रोल में और CNG में 27 km/kg का माइलेज देती है.
Maruti Suzuki Fronx
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स ने 18,730 यूनिट सेल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. पिछले साल अगस्त में इसकी बिक्री 12,422 यूनिट थी, जिससे सालाना 50.8 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दर्ज हुई. स्टाइलिश डिजाइन, फीचर्स और मारुति के व्यापक सर्विस नेटवर्क ने इसकी डिमांड बढ़ाई है. जुलाई की तुलना में बिक्री में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन सालाना आंकड़े शानदार रहे.
Tata Nexon
टाटा नेक्सॉन ने 18,431 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. पिछले साल की 14,004 यूनिट की तुलना में इसमें 31.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. सेफ्टी रेटिंग, अपडेटेड डिजाइन और पेट्रोल-डीजल-इलेक्ट्रिक विकल्पों की वजह से नेक्सॉन लगातार टॉप पर बनी हुई है. टाटा की दोनों एसयूवी ने मिलकर सेगमेंट में मजबूत पकड़ दिखाई है.
Maruti Suzuki Brezza
मारुति सुजुकी ब्रेजा ने 15,288 यूनिट सेल के साथ चौथा स्थान हासिल किया. पिछले साल की 13,620 यूनिट के मुकाबले इसमें 12.2 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई. जुलाई की तुलना में बिक्री में अच्छी वृद्धि देखने को मिली. विश्वसनीयता, स्पेस और फीचर्स के चलते ब्रेजा अभी भी कई परिवारों की पहली पसंद है.
Hyundai Venue
हुंडई वेन्यू ने 11,365 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया. पिछले साल की 8,109 यूनिट के मुकाबले इसमें 40.2 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दर्ज हुई. नए जेनरेशन मॉडल और फीचर-रिच पैकेज की वजह से वेन्यू की डिमांड बढ़ी है.
छठे से दसवें स्थान पर किआ सोनेट ने 9,048 यूनिट (16.9 प्रतिशत ग्रोथ), महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ने 8,302 यूनिट (50.4 प्रतिशत ग्रोथ), हुंडई एक्स्टर ने 8,157 यूनिट (61.2 प्रतिशत ग्रोथ), स्कोडा कायलाक ने 3,590 यूनिट (15.8 प्रतिशत ग्रोथ) और टोयोटा टैसर ने 2,863 यूनिट (6.7 प्रतिशत ग्रोथ) की बिक्री दर्ज की है.