Tech News

iPhone Duo और Galaxy Z Fold 8 में कौन ज्यादा पावरफुल! कंपैरिजन से समझें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 11, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एंट्री कर ली है. कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo है जो डिजाइन से लेकर प्रोसेसिंग पावर तक कई मामलों में प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है. वहीं, दूसरी तरफ Samsung कई सालों से फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है और अब Galaxy Z Fold 8 के साथ इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है. दिलचस्प बात ये है कि दोनों कंपनियों ने इस बार करीब-करीब एक जैसे पासपोर्ट-स्टाइल फॉर्म फैक्टर को चुना है.

ऐसे में अगर आप इस साल फोल्डेबल फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो iPhone Duo और Galaxy Z Fold 8 के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है. आइए स्क्रीन, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी, मल्टीटास्किंग, मजबूती और कीमत के आधार पर दोनों की तुलना करते हैं.

डिस्प्ले में कौन आगे?

जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 8 में फोन खोलने पर 7.6 इंच का इंटरनल डिस्प्ले मिलता है. इसका रेजोल्यूशन 2,448×1,848 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है. बाहर की तरफ 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है.

Apple ने भी iPhone Duo में 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया है. इसका रेजोल्यूशन 2,670×1,878 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है. कवर स्क्रीन 5.4 इंच की है और यहां भी Apple ने हाई रेजोल्यूशन का इस्तेमाल किया है.

दोनों फोन में स्क्रीन को लेकर एक खास बात ये है कि Samsung ने iPhone Duo के लिए फोल्डिंग OLED पैनल तैयार किया है. Apple ने अपने फोन में इसे nano-texture finish के साथ पेश किया है जो तेज रोशनी और धूप में स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद करता है. दोनों डिवाइस में फोल्डिंग स्क्रीन के नीचे मजबूती बढ़ाने के लिए टाइटेनियम प्लेट का इस्तेमाल भी किया गया है.

परफॉर्मेंस में iPhone Duo आगे

प्रोसेसिंग पावर की बात करें तो यहां Apple ने बाजी मारने की कोशिश की है. Galaxy Z Fold 8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है जिसे 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. वहीं, iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है जो 2nm प्रोसेस पर आधारित है. कंपनी के अनुसार इसमें पिछली पीढ़ी के A19 Pro के मुकाबले मेमोरी बैंडविड्थ में 50 प्रतिशत और GPU परफॉर्मेंस में 40 प्रतिशत तक सुधार किया गया है.

RAM के मामले में Samsung आगे दिखाई देता है. Galaxy Z Fold 8 में नॉर्मल मॉडल के साथ 12GB RAM मिलती है जबकि 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट में 16GB RAM दी गई है. Apple ने फिलहाल iPhone Duo की RAM पावर को सार्वजनिक नहीं किया है. हालांकि, iOS के बेहतर हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के कारण कम RAM के बावजूद अच्छी परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है.

कैमरे में नहीं मिलेगा Ultra जैसा सेटअप

फोल्डेबल होने के बावजूद दोनों फोन के कैमरा सिस्टम को कंपनी के सबसे महंगे नॉन-फोल्डेबल फ्लैगशिप जैसा नहीं बनाया गया है. दोनों डिवाइस में टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया गया है. इसलिए अगर आपको दूर की चीजों की हाई-जूम फोटोग्राफी पसंद है तो ये कमी महसूस हो सकती है. Galaxy Z Fold 8 में 50MP का वाइड और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. iPhone Duo में 48MP के वाइड और अल्ट्रावाइड सेंसर मिलते हैं.

सेल्फी कैमरा में Samsung दो 10MP फ्रंट कैमरों के साथ आता है. कवर स्क्रीन और अंदर की बड़ी स्क्रीन के लिए अलग-अलग फोकल लेंथ का इस्तेमाल किया गया है. दूसरी ओर iPhone Duo में 12MP का कवर कैमरा और अंदर अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है. Apple ने इस इंटरनल कैमरे के पूरे स्पेसिफिकेशन अभी नहीं बताए हैं और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से FaceTime जैसे कामों के लिए किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 लॉन्च के बाद सच निकले कुंडली के ये 5 संकेत, Boycott की चर्चा भी शुरू

बैटरी और चार्जिंग में Samsung का पलड़ा भारी

Galaxy Z Fold 8 में 4,800mAh बैटरी दी गई है. ये 45W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. Apple ने iPhone Duo की बैटरी क्षमता mAh में नहीं बताई है. कंपनी का दावा है कि इंटरनल डिस्प्ले पर ये 31 घंटे तक और बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. MagSafe के जरिए इसमें 25W तक चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप का फैसला इस्तेमाल और टेस्टिंग के बाद ही किया जा सकेगा.

मजबूती में iPhone Duo को बढ़त

फोल्डेबल फोन में टिकाऊपन हमेशा से बड़ा सवाल रहा है. Galaxy Z Fold 8 को IP48 रेटिंग मिली है जो पानी और धूल से सुरक्षा देती है लेकिन पूरी तरह से डस्टप्रूफ सुरक्षा नहीं देती. iPhone Duo यहां IP68 रेटिंग के साथ आगे निकलता है. इसके साथ टाइटेनियम बिल्ड भी मिलता है. कागज पर देखें तो Apple का फोन रोजमर्रा की धूल, पानी और नॉर्मल इस्तेमाल के लिहाज से ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कीमत में Samsung थोड़ा सस्ता

दोनों फोन प्रीमियम कीमत पर आते हैं. iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर है जबकि 2TB वाला टॉप मॉडल 3,199 डॉलर तक जाता है. वहीं, Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 256GB मॉडल के लिए करीब 1,900 डॉलर है. इसका 1TB वेरिएंट 2,500 डॉलर तक जाता है और इसमें ज्यादा RAM भी मिलती है.

यानी शुरुआती कीमत में Samsung मामूली रूप से सस्ता है जबकि Apple का टॉप मॉडल काफी महंगा पड़ता है.

यह भी पढ़ें: iPhone Duo पर Samsung ने कसा तंज, जानें क्या कहा!



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।