इंदिरा गांधी जैसा लुक लेकर बुरी फंसी कंगना? सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

सतीश कुमार
3 Min Read

कंगना रनौत का नाम आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला बयान या फिल्म का नहीं बल्कि उनके लुक का है. एक तस्वीर सामने आते ही यूजर्स ने तुलना शुरू कर दी. साड़ी, हेयरस्टाइल और पूरे अंदाज को देखकर लोगों को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद आ गई. इसके बाद जो हुआ, वह सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है. तारीफ से ज्यादा तंज, सवाल और ट्रोलिंग. कुछ ही घंटों में कंगना का यह लुक बहस का मुद्दा बन गया.

इंदिरा गांधी जैसी ड्रेस ने खींचा लोगों का ध्यान

वायरल तस्वीरों में कंगना रनौत साड़ी और सादा हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह लुक पूरी तरह इंदिरा गांधी से प्रेरित लग रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने पुराने फोटोज से तुलना करते हुए पोस्ट शेयर किए और सवाल उठाया कि क्या यह जानबूझकर किया गया स्टाइल है. ऐसे में कांग्रेस की घोर विरोधी रहने वाली कंगना को इंदिरा गांधी के स्टाइल में देखना यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने यहां तक कह डाला कि फेम लेने के लिए कोई इंसान उस शख्स का लिबास भी धारण कर सकता है जिसकी विचारधारा को वो पसंद ही नहीं करता.

यूजर्स ने शुरू की ट्रोलिंग

कंगना की तस्वीर सामने आते ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ट्रोल्स एक्टिव हो गए. कुछ यूजर्स ने लिखा कि इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के बाद अब कंगना उसी इमेज में ढलने की कोशिश कर रही हैं. वहीं कुछ ने तंज कसते हुए कहा कि रोल फिल्म तक ही सीमित रहना चाहिए था, रियल लाइफ में नहीं.

किरदार और असल जिंदगी को लेकर उठे सवाल

ट्रोल करने वालों का कहना है कि एक कलाकार को किरदार और निजी जिंदगी के बीच फर्क रखना चाहिए. यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या यह सिर्फ फैशन है या फिर पब्लिक इमेज को लेकर कोई सोची-समझी रणनीति. इसी बात को लेकर कमेंट सेक्शन में जमकर बहस देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि कंगना की फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

फैंस ने किया बचाव

ट्रोलिंग के बीच कंगना रनौत के फैंस भी पीछे नहीं रहे. फैंस का कहना है कि किसी भी कपड़े या लुक को किसी एक शख्स से जोड़कर देखना गलत है. उनका कहना है कि कंगना को उनके कपड़ों के लिए नहीं बल्कि उनके काम के लिए जज किया जाना चाहिए. कुछ समर्थकों ने ये भी कहा कि अपनी फिल्म का प्रमोशन करना किसी भी तरह से गलत नहीं है और विरोधियों को ये बातें समझनी चाहिए.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.