Jalaun local news : जालौन में किसान की गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या, पति को खून से लथपथ देख पत्नी लगी चिल्लाने

सतीश कुमार
2 Min Read

Jalaun,अमन शांति। ग्राम छौना निवासी किसान वीरेंद्र अपनी पत्नी के साथ खेत पर गेहूं की फसल में यूरिया छिड़काव करने गया। शाम को कोहरा होने पर उनके खेत पर गांव का ही एक युवक शराब के नशे में हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। शाम को कोहरा होने पर किसान की पत्नी घर चली आई।

वीरेंद्र की हत्या की सूचना पर रात में ही घने कोहरा होने पर ग्रामीणों की भीड़ खेत पर पहुंच गई। सीओ अम्बुज यादव व थाना प्रभारी रजत सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरा। मृतक की पत्नी गुड्डी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शाम को घर आ गई थी और उनके पति के पास अखिलेश ही उसके खेत पर कुल्हाड़ी लिए शराब के नशे में खड़ा था। उसी ने उनके पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है।

पुलिस की दो टीमें तुरंत ही अखिलेश को खोजने के लिए उसके घर पहुंचीं लेकिन वह नहीं मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। मृतक के पांच पुत्र व एक पुत्री है और सभी की शादी हो चुकी है। सभी पुत्र रोजगार के लिए गुड़गांव में रहकर काम करते हैं। गांव में सिर्फ बुजुर्ग पति पत्नी रहते हैं। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment