Automobile

June 2026 Car Launches: Honda ZR-V, Skoda Kodiaq RS और Tata Sierra EV जल्द होंगी लॉन्च

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 8, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

जून 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है. एक तरफ Honda अपनी प्रीमियम हाइब्रिड SUV ZR-V लॉन्च करने जा रही है, तो दूसरी ओर Skoda पहली बार हाई-परफॉर्मेंस Kodiaq RS लेकर आ रही है. वहीं Tata Motors अपनी बहुप्रतीक्षित Sierra EV को पेश करने की तैयारी में है. कीमत, फीचर्स, पावर और रेंज के मामले में ये तीनों SUVs ग्राहकों के लिए बड़े सरप्राइज लेकर आने वाली हैं.

ख़बरें फटाफट

EV से लेकर हाइब्रिड तक! जून 2026 में शानदार एंट्री के लिए तैयार हैं ये SUVZoom

जून 2026 में 3 नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं.

जून 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद रोमांचक और महत्वपूर्ण महीना साबित होने वाला है. इस महीने तीन दमदार लॉन्च होने जा रहे हैं. इसमें Honda ZR-V, Skoda Kodiaq RS और Tata Sierra EV का नाम शामिल है. ये तीनों गाड़ियां अलग-अलग सेगमेंट को टारगेट करती हैं. हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, हाई-परफॉर्मेंस SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल.

प्रीमियम SUV की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ये मॉडल्स स्टाइल, परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी का नया बेंचमार्क सेट करेंगे. Honda अपनी हाइब्रिड एक्सपर्टीज, Skoda अपनी स्पोर्टी RS डीएनए और Tata अपनी किफायती EV टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में नए प्रोडक्ट उतारेगी. आइए जानते हैं कि ये गाड़ियां कितनी खास होने वाली हैं.

Honda ZR-V

ये Honda की नई फ्लैगशिप प्रीमियम SUV है, जो मई 2026 में अनवील हो चुकी है. इसे CBU इंपोर्ट के रूप में लिमिटेड नंबर्स में लाया जा रहा है. 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम 181 hp पावर और 315 Nm टॉर्क देता है, जो e-CVT के साथ आता है. ये Elevate से ऊपर की पोजिशन होगी और CR-V जैसी लग्जरी ऑफर करेगा.

ZR-V में प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड फीचर्स और बेहतरीन राइड क्वालिटी होगी. अनुमानित कीमत ₹40-50 लाख के बीच है. डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होंगी. मार्केट में ये Jeep Meridian और Skoda Kodiaq जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी.

Skoda Kodiaq RS

ये ब्रांड की पहली परफॉर्मेंस SUV होगी, जो जून 2026 में लॉन्च होने वाली है. ये स्टैंडर्ड Kodiaq से ज्यादा पावरफुल 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जिसमें 261 hp पावर और 400 Nm टॉर्क होगा. AWD सिस्टम और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ ये स्पोर्टियर हैंडलिंग देगी.

Kodiaq RS को CBU रूट से लिमिटेड नंबर्स में लाया जाएगा. इसमें RS-स्पेसिफिक स्टाइलिंग, स्पोर्ट सीट्स और एडवांस्ड फीचर्स होंगे. अनुमानित कीमत ₹55-65 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है. ये परफॉर्मेंस चाहने वाले SUV खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प साबित होगी.

Tata Sierra EV

टाटा जल्द ही आइकॉनिक Sierra नाम को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है. ये Harrier EV से नीचे पोजिशन होगी और RWD व AWD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी. 500 km+ रियल-वर्ल्ड रेंज के साथ ये फैमिली इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पॉपुलर होने वाली है.

Sierra EV में मॉडर्न डिजाइन, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और Tata की एडवांस्ड EV टेक्नोलॉजी होगी. अनुमानित कीमत ₹18-25 लाख रहेगी, जो इसे Nexon EV और Curvv EV के बीच मजबूत विकल्प बनाएगी. लॉन्च जून-जुलाई 2026 में होने की संभावना है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।