Horoscope Tomorrow 21 February 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, 21 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं कल का राशिफल.
मेष राशि
आज मेष राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज जरूरी कार्य को निपटाने में आप सफल होंगे. घर की साफ-सफाई में आज आप व्यस्त रहेंगे. अविवाहितों के लिए शादी का रिश्ता आएगा. खास कार्यों के लिए दिन अच्छा है.
- भाग्यशाली अंक: 9
- भाग्यशाली रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा. अच्छी खबर आज आपको मिलेगी. रोजगार के मामले में आज आप किसी से सलाह ले सकते हैं. आज किसी से बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हो सकती है.
- भाग्यशाली अंक: 6
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के दिन शुभ रहेगा. आज आप आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे. किस्मत का साथ आपको मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आज आप घूमने जाएंगे.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आज दफ्तर में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी. गुस्से पर आज कंट्रोल रखें वरना बने हुए काम बिगड़ेगें. आज आप मन की बात कहने में सावधानी रखें.
- भाग्यशाली अंक: 2
- भाग्यशाली रंग: दूधिया सफेद या चांदी
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आज दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा. आज आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. आज आपको सेहत से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है. मित्रों के साथ विवाद हो सकता है.
- भाग्यशाली अंक: 1
- भाग्यशाली रंग: नारंगी या सुनहरा
- उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा. आज कला के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी. आज परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
- उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दफ्तर में आज काम की प्रशंसा होगी. कारोबारी वर्ग को धन लाभ होगा. शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा. आज मन में नए-नए विचार आएंगे. छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा. बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे. आज आप किसी से कुछ नया सीखेंगे. मिलकर किए गये कामों में सफलता मिलेगी.
- भाग्यशाली अंक: 7
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज दोस्तों की मदद से आपके काम बनेंगे. रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे. कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना करेगा.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: महरून
- उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आज कोई गलतफहमी आपको हो सकती है. कुछ छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं. शरीर थोड़ा सुस्ती महसूस करेगा.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा. आज आपको धन लाभ होगा. आपके सभी सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. कामकाज के लिहाज से आज का दिन शानदार रहेगा. नए कार्य की शुरूआत अच्छी रहेगी.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: काला या आसमानी
- उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी. दूसरे का उत्साह देखकर आज आप उत्साहित होंगे. साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज दिन बढ़िया है. सोसाइटी में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा या पीला
- उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

