Kasganj News : आ गया ऐसा आदेश, अब स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता हो जाएंगे खुश! ​बिजली बिल पर जेब नहीं होगी ढीली

सतीश कुमार
2 Min Read

Kasganj News। बिजली विभाग इन दिनों जिले में स्मार्ट मीटर लगा रहा है। हर उपभोक्ता के यहां पुराने मी उखाड़कर नई मीटर लगाए जा रहे हैं। बिजली का बिल भी समय से पहुंच रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली का बिल एकमुश्त जमा करने में परेशानी हो रही थी। इसके लिए विभाग ने बिल किश्तों में जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। विशेष सचिव ने जिला मुख्यालयों को पत्र भेजे हैं।

विशेष सचिव ने जारी किया पत्र उपभोक्ताओं के चेहरे खिले

जिले में भी बिजली विभाग को पत्र प्राप्त हुआ है। जिसके माध्यम से यह प्रक्रिया लागू की जाएगी। विशेष सचिव राजकुमार ने लिखित पत्र में कहा है कि सभी जिलों मैं उपभोक्ता हूं को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। एक मुश्त बिजली का बिल उपभोक्ता जाम नहीं कर पा रहे है। इसके लिए विभाग ने मंथन कर विचार किया और एक मुश्त योजना को हटाकर किस्तों में बिजली का बिल जमा करने का प्रावधान लागू किया है। जिले में भी यह प्रक्रिया लागू हो गई है।

एकमुश्त धनराशि जमा करने में उपभोक्ताओं हो रही परेशानी

अभियंता अभियंता अधिशासी अभियंता शहरी राहुल बरनवाल ने बताया कि इस प्रक्रिया से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र वार्ष्णेय और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने अच्छी पहल की है जो सराहनी है।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment