Automobile

299 KM/H स्पीड वाली इस ‘सुपर बाइक’ पर मिल रही ₹2.89 लाख की बंपर छूट!

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Kawasaki India ने जुलाई 2026 में भी अपनी पॉपुलर सुपरस्पोर्ट बाइक निंजा ZX-10R पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर जारी रखा है. पहले जून 2026 में शुरू हुई ये छूट अब जुलाई के अंत तक उपलब्ध है, जिसमें ग्राहक ₹2.89 लाख तक की बचत कर सकते हैं. इससे बाइक की इफेक्टिव एक्स-शोरूम कीमत ₹20.79 लाख से घटकर ₹17.90 लाख हो गई है, जो इसे भारतीय बाजार में सबसे किफायती लीटर-क्लास सुपरस्पोर्ट बाइक्स में से एक बनाता है.

कावासाकी ने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए इस ऑफर की घोषणा की. ध्यान दें कि डिस्काउंट वाउचर के रूप में है, इसलिए इंश्योरेंस और RTO रजिस्ट्रेशन अभी भी बेस प्राइस पर ही लगेगा. फिर भी, ये ऑफर उन बाइक एंथुजियास्ट्स के लिए शानदार मौका है, जो हाई-परफॉर्मेंस मशीन चाहते हैं. ZX-10R वर्ल्ड सुपरबाइक (WSB) रेसिंग टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड है और ट्रैक से लेकर हाईवे तक दमदार परफॉर्मेंस देती है. आइए इसकी डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और फीचर्स

निंजा ZX-10R का डिज़ाइन एरोडायनामिक परफॉर्मेंस पर फ़ोकस्ड है. शार्प लाइन्स, इंटीग्रेटेड विंगलेट्स और स्लीक फेयरिंग्स हाई-स्पीड स्टेबिलिटी और डाउनफोर्स बढ़ाते हैं.2085 mm लंबाई, 750 mm चौड़ाई, 1185 mm ऊंचाई और 1450 mm व्हीलबेस के साथ ये आक्रामक और रेस-रेडी लुक रखती है. सिंगल सीट लेआउट, LED हेडलैंप्स और एलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम बनाते हैं. कलर्स में Metallic Graphite Gray/Metallic Diablo Black और Lime Green/Ebony उपलब्ध हैं.

इस बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन और राइडिंग डेटा सपोर्ट करता है. मल्टिपल राइडिंग मोड्स (Sport, Road, Rain, Rider), क्रूज कंट्रोल, क्विकशिफ्टर, लॉन्च कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. Kawasaki Intelligent anti-lock Brake System (KIBS) और इंजन ब्रेक कंट्रोल राइडर को बेहतर कंट्रोल देते हैं.

सेफ्टी डिटेल

डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और 6-एक्सिस IMU के साथ ZX-10R सेफ्टी में टॉप क्लास है. Brembo M50 रेडियल कैलिपर्स के साथ फ्रंट में डुअल 330 mm डिस्क और रियर में 220 mm डिस्क ब्रेक लगे हैं. इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग डैंपर हाई-स्पीड पर स्टेबिलिटी बनाए रखता है.

इंजन और परफॉरमेंस

इसका 998 सीसी क्षमता वाला लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-4 सिलिंडर इंजन 193 bhp पावर और 114.9 Nm टॉर् प्रोड्यूस करता है. अपने 6-स्पीड गियरबॉक्स, वेट मल्टीप्लेट क्लच और चेन ड्राइव के साथ ये 0-100 km/h की स्पीड मात्र 3 सेकंड में पकड़ लेती है और टॉप स्पीड 299 km/h है. फ्यूल टैंक 17 लीटर का है. शोवा BFF इनवर्टेड फॉर्क फ्रंट और BFRC रियर सस्पेंशन एडजस्टेबल हैं. वजन 207 kg, ग्राउंड क्लियरेंस 135 mm और सीट हाइट 835 mm है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।