Automobile

Kia Carens की धूम! 3 लाख से ज्यादा बिक्री, कीमत-माइलेज और फीचर्स जानें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Kia India की प्रीमियम एमपीवी Carens ने बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. फरवरी 2022 में लॉन्च हुई कारेंस, साथ में 2025 में आई कारेंस क्लेविस और क्लेविस EV के साथ मिलकर मई 2026 तक इस रेंज ने कुल 3 लाख यूनिट सेल्स रिकॉर्ड हासिल कर लिया है. इसके अलावा 32,000 से ज्यादा यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया जा चुका है.

कारेंस अब किआ इंडिया के पोर्टफोलियो में सेल्टोस (6.46 लाख+) और सोनेट (5.47 लाख+) के बाद तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया है. FY26 में ये मारुति अर्टिगा और टोयोटा इनोवा के बाद तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV रही, जबकि FY27 के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई 2026) में ही 11,500+ यूनिट्स बिकी हैं. 60% से ज्यादा खरीदार पेट्रोल वेरिएंट चुन रहे हैं, जो फैमिली कार के रूप में इसकी पॉपुलरिटी को दर्शाता है. आइए, इसकी डिज़ाइन से लेकर पावरट्रेन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन

किआ कैरेंस का डिज़ाइन मॉडर्न और बोल्ड है. ये ‘टाइगर नोज’ ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप्स और डायनामिक लाइन्स के साथ आकर्षक लगती है. 7-सीटर MPV होने के बावजूद इसका सिल्हूट SUV जैसा है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. कारेंस क्लेविस वेरिएंट में कुछ स्टाइलिंग अपडेट्स के साथ और आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं.

इंटीरियर

केबिन स्पेशियस और लग्जरी है. हाई क्वालिटी मटेरियल, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और अच्छी फिट-फिनिश मिलती हैं. तीन रो वाली सीटिंग में तीसरी रो भी व्यावहारिक है, खासकर फैमिली यूज के लिए. पैनोरमिक सनरूफ, एम्बियंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड सीट्स कम्फर्ट बढ़ाते हैं.

फीचर्स

कैरेन्स लोडेड फीचर्स ऑफर करती है. बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, बोस साउंड सिस्टम, डुअल जोन AC, वायरलेस चार्जर, 360° कैमरा और मल्टीपल USB पोर्ट्स. क्लेविस वेरिएंट्स में कुछ एडिशनल कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी शामिल है.

सेफ्टी

सुरक्षा में कोई समझौता नहीं है. इसमें 6 एयरबैग्स (टॉप वेरिएंट्स में), ABS के साथ EBD, ESC, हिल असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और 360° कैमरा हैं. ग्लोबल NCAP में अच्छी रेटिंग के साथ मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर इसे फैमिली के लिए भरोसेमंद बनाता है.

इंजन और माइलेज

इसमें कई पावरट्रेन ऑप्शन- 1.5 लीटर पेट्रोल (115 PS), 1.5 लीटर डीजल (115 PS) और टर्बो पेट्रोल मिलते हैं. ट्रांसमिशन में 6-स्पीड मैनुअल, iMT, ऑटोमैटिक और DCT शामिल हैं. पेट्रोल वेरिएंट्स की माइलेज लगभग 15-16 kmpl (ARAI) है, जबकि डीजल 18-21 kmpl तक जा सकता है. EV वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो जीरो-एमिशन का ऑप्शन देता है. कंपनी इसे ₹11.02 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेचती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।