crime news : चाेरों की हिम्मत तो देखिये, चंडीगढ़ में सीबीआई की एएसपी के घर में घुसे, हर कोना खंगाला

सतीश कुमार
2 Min Read

crime news ! चोरों ने सीबीआई में तैनात एएसपी के सरकारी आवास में धावा बोला, घर का हर कोना खंगाल डाला। चोरों की सनक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कोई कीमती सामान नहीं चुराया, लेकिन बाथरूम के नलों और वाॅशबेसिन के बोल्ट तक ले गए। सेक्टर-22 निवासी शिकायतकर्ता श्याम कुमार के अनुसार वह अपनी पत्नी सीमा पाहुजा के साथ कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए थे। उनकी पत्नी सीबीआई में एएसपी के पद पर कार्यरत हैं।

7 सितंबर की शाम को जब वे वापस लौटे, तो उन्हें अपने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाज़ा खोलने के बाद जो मंजर दिखा, वह चौंकाने वाला था। घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त था, और ऐसा लग रहा था जैसे चोरों ने हर कोने की तलाशी ली हो।

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में श्याम कुमार ने बताया कि चोरों ने घर से कोई बड़ा या कीमती सामान नहीं चुराया। इसके बजाय उन्होंने घर के निचले फ्लोर पर मौजूद सभी बाथरूम के नलों, वाशबेसिन और टायलेट के बोल्ट खोलकर चुरा लिए। शिकायत के मुताबिक लगभग 20 बोल्ट गायब थे। इसके अलावा चोरों ने मुख्य दरवाजे का बोल्ट भी तोड़ दिया था।

इस घटना के बाद श्याम कुमार के पड़ोसी रोहित ने बताया कि उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा था। शिकायतकर्ता श्याम कुमार ने इस घटना की सूचना तुरंत सेक्टर 22 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment