Automobile

Tesla की रिकॉर्ड सेल ने बढ़ाई BMW-Mercedes की टेंशन! जुलाई में बिकी इतनी लग्जरी EV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

देश के लग्जरी EV मार्केट ने जुलाई 2026 में बेहतर सालाना बढ़ोतरी हासिल की है. VAHAN पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने कुल 701 लग्जरी ईवी रजिस्टर्ड हुईं, जो जुलाई 2025 की 440 यूनिट्स की तुलना में 59.3 प्रतिशत अधिक हैं. हालांकि जून 2026 के रिकॉर्ड 847 यूनिट्स से ये 17.2 प्रतिशत कम रहा. BMW ने अपनी लीड बनाए रखी, जबकि Tesla ने तेजी से तीसरे स्थान पर पहुंचकर बाजार को और कंपटीटिव बना दिया.

Mecrcedes दूसरे स्थान पर रही. प्रीमियम खरीदारों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की स्वीकार्यता बढ़ रही है, लेकिन मासिक उतार-चढ़ाव भी साफ दिख रहा है. जर्मन ब्रांड्स अभी भी प्रमुख हिस्सेदारी रखते हैं, लेकिन नए प्लेयर्स की एंट्री से सेगमेंट का विस्तार हो रहा है. कुल मिलाकर ये आंकड़े लग्जरी ईवी सेगमेंट में बढ़ रही मांग को दिखाते हैं.

BMW India

बीएमडब्ल्यू ने जुलाई 2026 में 368 इलेक्ट्रिक कारें रजिस्टर करवाकर पहला स्थान बरकरार रखा. यह जुलाई 2025 की 270 यूनिट्स से 36.3 प्रतिशत अधिक है. बाजार हिस्सेदारी 52.5 प्रतिशत रही, हालांकि जून की 517 यूनिट्स से 28.8 प्रतिशत गिरावट आई है. ब्रांड ने पिछले वित्त वर्ष में भी लग्जरी ईवी सेगमेंट में लीड हासिल की थी. इसकी मजबूत उपस्थिति प्रीमियम खरीदारों के बीच ईवी की बढ़ती पसंद को दर्शाती है.

Mercedes-Benz

मर्सिडीज-बेंज ने 163 यूनिट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. ये जुलाई 2025 की 115 यूनिट्स से 41.7 प्रतिशत अधिक है, लेकिन जून की 243 यूनिट्स से 32.9 प्रतिशत कम है. बाजार हिस्सेदारी 23.3 प्रतिशत रही. साल-दर-साल बढ़ोतरी दिखाती है कि मर्सिडीज के इलेक्ट्रिक मॉडल प्रीमियम सेगमेंट में स्टेबल डिमांड के साथ बिक रहे हैं.

Tesla

टेस्ला ने 115 मॉडल वाई रजिस्टर करवाकर तीसरा स्थान हासिल किया. जून की 38 यूनिट्स से यह 202.6 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि है. बाजार हिस्सेदारी 16.4 प्रतिशत पहुंची. पिछले साल जुलाई में जीरो सेल्स के बाद ये प्रदर्शन उल्लेखनीय है. प्राइस रिडक्शन के बाद मांग में उछाल आया, जिससे टेस्ला लग्जरी ईवी बाजार में मजबूत दावेदार बनकर उभरी.

Volvo

वोल्वो ने 49 यूनिट्स रजिस्टर करवाईं, जो जुलाई 2025 की 46 से 6.5 प्रतिशत अधिक हैं. जून की 39 यूनिट्स से 25.6 प्रतिशत की मासिक वृद्धि भी दर्ज हुई. बाजार हिस्सेदारी 7 प्रतिशत रही. ब्रांड ने अन्य जर्मन दिग्गजों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. हालांकि, सेगमेंट की तेज वृद्धि के मार्केट शेयर थोड़ा घटा है.

इसके अलावा Porsche ने सिर्फ 6 यूनिट्स रजिस्टर करवाईं, जो जुलाई 2025 और जून 2026 दोनों में 8 यूनिट्स से 25 प्रतिशत कम हैं. बाजार हिस्सेदारी 0.9 प्रतिशत रही. Audi और Lotus ने इस महीने कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है. कुल मिलाकर बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज मिलकर अभी भी 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।