Windows से MacBook पर शिफ्ट होना शुरुआत में थोड़ा अलग एक्सपीरियंस दे सकता है. कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनका इस्तेमाल Windows में बिल्कुल आसान और आदत वाला होता है, लेकिन Mac पर उनका तरीका थोड़ा बदल जाता है. Right Click भी उन्हीं में से एक है. MacBook के ट्रैकपैड और Apple के मैजिक माउस में Windows PC के माउस की तरह अलग से Right Click का बटन नहीं दिया गया है.
नए Mac यूजर्स को शुरुआत में समझ नहीं आता कि फाइल, फोटो या टेक्स्ट पर Right Click कैसे करें. ऐसे में Mac में इसके लिए दो आसान तरीके मौजूद हैं. आप बिना कोई सेटिंग बदले बस की दबाकर क्लिक कर सकते हैं या सेटिंग में जाकर सेकेंडरी क्लिक को ऑन कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि MacBook में नहीं Right Click मिल रहा तो कैसे Windows जैसा सेटअप करें.
MacBook ट्रैकपैड पर कैसे Windows जैसा सेटअप करें?
MacBook पर Right Click करने का सबसे आसान तरीका किसी सेटिंग को बदलने की जरूरत नहीं रखता है. इसके लिए कंट्रोल की को दबाकर ट्रैकपैड पर क्लिक करना होता है. ऐसा करते ही macOS आपके सामने उस फाइल, टेक्स्ट या दूसरी चुनी हुई चीज से जुड़ा कोन्टेक्चयूल मैन्यू खोल देता है. अगर आपके पास Touch ID और Numeric Keypad वाला Magic Keyboard है, तो F13 बटन के नीचे मौजूद कोन्टेक्चयूल मैन्यू key को दबाकर भी यह मेन्यू खोला जा सकता है.
ट्रैकपैड में सेकेंडरी क्लिक ऐसे करें ऑन
1. अगर आप Windows की तरह बिना कंट्रोल की दबाए Right Click करना चाहते हैं, तो MacBook में सेकेंडरी क्लिक सेट कर सकते हैं. इसके लिए System Settings खोलें. इसके बाद ट्रैकपैड पर जाएं और सेकेंडरी क्लिक का ऑप्शन चुनें.
2. यहां आपको Right Click के लिए अलग-अलग ऑप्शन मिलेंगे. आप इसे दो उंगलियों से क्लिक करने के लिए सेट कर सकते हैं.
3. इसके अलावा ट्रैकपैड के नीचे दाएं या नीचे बाएं कोने को सेकेंडरी क्लिक के लिए चुना जा सकता है.
4. दो उंगलियों वाला ऑप्शन चुनने के बाद ट्रैकपैड पर दो उंगलियां रखकर क्लिक करने से कोन्टेक्चयूल मैन्यू खुल जाएगा.
मैजिक माउस में Right Click कैसे ऑन करें?
1. मैजिक माउस में सेकेंडरी क्लिक की सेटिंग ट्रैकपैड से अलग होती है. इसके लिए System Settings खोलें और माउस ऑप्शन पर जाएं. यहां सेकेंडरी क्लिक चुनें.
2.अब आप मैजिक माउस की सतह के दाएं या बाएं हिस्से को सेकेंडरी क्लिक के लिए सेट कर सकते हैं. इसके बाद Right Click करने के लिए कंट्रोल की दबाने की जरूरत नहीं होगी.
3. Windows से Mac पर आने वाले यूजर्स के लिए मैजिक माउस के दाएं हिस्से को सेकेंडरी क्लिक के तौर पर चुनना ज्यादा सही एक्सपीरियंस दे सकता है. यह Windows के सामान्य माउस के Right Click जैसा काम करता है.
Mac में Right Click से क्या-क्या कर सकते हैं?
Mac में सेकेंडरी क्लिक का इस्तेमाल फाइल, फोटो, टेक्स्ट और दूसरी चीजों पर कोन्टेक्चयूल मैन्यू खोलने के लिए किया जा सकता है. चुनी गई चीज के आधार पर इसमें फाइल को किसी खास ऐप से खोलने, उसकी जानकारी देखने, कॉपी करने या शेयर करने जैसे ऑप्शन दिखाई दे सकते हैं. टेक्स्ट को Copy और Paste करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि Mac में इसके लिए Keyboard Shortcuts भी मौजूद हैं. जैसे Command + C से चुना हुआ टेक्स्ट Copy और Command + V से Paste किया जा सकता है.