Mahindra ने इंडियन ऑटोमोबाइल बाजार में लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रख रही है. रग्ड SUVs और व्यावहारिक गाड़ियों के लिए जानी जाने वाली ये कंपनी अब 2026 में कई रोमांचक मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इनमें Mahindra Scorpio N-Based Pickup, Scorpio N Facelift, Mahindra Vision S (जिसे Next-gen Bolero भी कहा जा रहा है) और Mahindra XUV 3XO CNG शामिल हैं.
ये लॉन्च महिंद्रा की पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएंगे, जहां ग्राहक रगेडनेस, फ्यूल एफिशिएंसी और मॉडर्न फीचर्स काम्बिनेशन पा सकेंगे. बढ़ती SUV डिमांड और CNG जैसे किफायती विकल्पों को ध्यान में रखते हुए ये मॉडल्स बाजार में नई हलचल मचाने वाले हैं. आइए जानते हैं कि महिंद्रा अपनी इन अपकमिंग कारों में क्या कुछ ऑफर कर सकती है.
Mahindra Scorpio N-Based Pickup
महिंद्रा का स्कॉर्पियो एन-बेस्ड पिकअक (जिसे Global Pik Up के नाम से भी जाना जाता है) 2023 में दिखाए गए कॉन्सेप्ट पर आधारित है. ये लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक होगा, जो व्यावसायिक उपयोग के बजाय एडवेंचर और फैमिली यूज के लिए डिजाइन किया गया है. टेस्ट म्यूल्स भारतीय सड़कों पर कई बार स्पॉट किए जा चुके हैं, जो स्कॉर्पियो एन SUV से काफी लंबा और मजबूत दिखता है.
डुअल-कैब सिल्हूट के साथ ये मॉडल Scorpio N की रग्ड डिजाइन को आगे बढ़ाएगा. इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन (लगभग 175-200 hp) और संभवतः पेट्रोल विकल्प भी मिल सकता है, साथ में 4×4 सिस्टम और लो-रेशियो गियरिंग ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट होगी. फीचर्स में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम इंटीरियर अपेक्षित हैं. एक्सपेक्टेड प्राइस ₹20-27 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है और लॉन्च 2026 के अंत तक संभावित है.
Mahindra Scorpio N Facelift
Scorpio N महिंद्रा की सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक है और इसका फेसलिफ्ट 2026 में अगस्त के आसपास आने वाला है. टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुए मॉडल में एक्सटीरियर पर हल्के बदलाव दिखे हैं, जैसे रिवाइज्ड हेडलैंप्स, टेललैंप्स, नई ग्रिल और 18-इंच अलॉय व्हील्स. इंटीरियर में बड़ा बदलाव अपेक्षित है. इसे 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और संभवतः लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलने वाले हैं.
पावरट्रेन वही रहेंगे: 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (200 hp) और 2.2-लीटर डीजल (175 hp), जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक विकल्पों के साथ RWD/4WD सिस्टम के साथ खरीदा जा सकेगा. प्राइस ₹14-24 लाख के आसपास रह सकता है. ये अपडेट Scorpio N को टाटा सफारी, MG हेक्टर प्लस जैसे कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले और आकर्षक बनाएगा. फेसलिफ्ट से सेल्स में और बढ़ोतरी की उम्मीद है.
Mahindra Vision S (नई बोलेरो)
Vision S कॉन्सेप्ट महिंद्रा की नई NU_IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो ICE, हाइब्रिड और EV पावरट्रेन को सपोर्ट करता है. ये सब-4 मीटर SUV नेक्स्ट-जनरेशन बोलेरो (या Bolero Neo रिप्लेसमेंट) के रूप में देखी जा रही है. बॉक्सी और रग्ड डिजाइन, अपराइट सिल्हूट और टेलगेट पर स्पेयर व्हील के साथ ये ट्रेडिशनल Bolero के एसेंस को मॉडर्न टच देगा.
प्रोडक्शन मॉडल टेस्टिंग में स्पॉट हो चुका है. इसमें XUV 3XO से 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिल सकते हैं. फीचर्स में मॉडर्न केबिन, अच्छा इंफोटेनमेंट और प्रैक्टिकल स्पेस होगा. एक्सपेक्टेड प्राइस ₹9-16 लाख है और लॉन्च 2026 के अंत में हो सकता है. ये सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Maruti Brezza, Tata Nexon जैसी गाड़ियों को चुनौती देगी. Bolero का नाम इसे और मजबूत ब्रांड वैल्यू देगा.
Mahindra XUV 3XO CNG
XUV 3XO पहले से ही सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में पॉपुलर है. अब महिंद्रा CNG वेरिएंट लाने की प्लानिंग कर रही है, जो 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन पर आधारित होगा. CNG किट के साथ ये हाई रनिंग कॉस्ट वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक बनेगी. माइलेज में सुधार और कम फ्यूल खर्च CNG को फायदेमंद बनाएगा. मौजूदा XUV 3XO के फीचर्स जैसे ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, हार्मन कार्डन ऑडियो आदि CNG वेरिएंट में भी मिल सकते हैं. उम्मीद है कि CNG ऑप्शन के साथ के साथ इसका माइलेज 25 KMPL तक पहुंच जाएगा.
इसका एक्सपेक्टेड प्राइस ₹8.2-13 लाख (एक्स-शोरूम) है. मार्केट में ये Maruti Brezza CNG और आने वाली Tata Nexon iCNG को सीधी टक्कर देगी. CNG SUVs की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए, ये लॉन्च XUV 3XO की सेल्स को और बूस्ट दे सकता है. आपको बता दें कि ये सभी संभावित जानकारियां हैं. लॉन्च के बाद ही इन संभावनाओं पर मुहर लग सकेगी