Automobile

Mahindra XUV 7XO खरीदने के लिए 12 महीने इंतजार! जानें किस Variant पर कितनी Waiting

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 30, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Mahindra XUV 7XO ने आते ही छाने का काम किया है. जनवरी में लॉन्च हुई इस 7-सीटर SUV की मांग इतनी बढ़ गई है कि इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को अब 12 महीनें तक का इंतजार करना पड़ सकता है. अगर आप भी आने वाले दिनों में नई एक्सयूवी 7एक्सओ खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए, जानते हैं कि इसके किस वेरिएंट पर कितना वेटिंड पीरियड है.

सबसे पहले बेस वेरिएंट की बात करते हैं. इसके AX वेरिएंट का वेटिंग पीरियड लगभग 12 महीने तक है. वहीं, टॉप AX7T वेरिएंट की सबसे कम वेटिंग सिर्फ 4 हफ्ते है. अन्य वेरिएंट जैसे AX7 में 10-12 हफ्ते और कुछ में 5 महीने तक की वेटिंग की खबर है. लोअर वेरिएंट्स (AX, AX3, AX5) की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि हाईयर वेरिएंट्स (AX7, AX7T, AX7L) की डिलीवरी जनवरी 2026 से ही शुरू हो चुकी है.

Mahindra XUV 7XO: कीमत

महिंद्रा XUV 7XO की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.66 लाख से शुरू होकर ₹24.92 लाख तक जाती है. बेस पेट्रोल मैनुअल ₹13.66 लाख से, जबकि टॉप डीजल ऑटोमैटिक AWD वाले वेरिएंट्स ₹24-25 लाख के आसपास हैं. ऑन-रोड प्राइस दिल्ली में ₹15-30 लाख तक हो सकती है, जिसमें RTO, इंश्योरेंस आदि शामिल हैं. ये प्राइस XUV700 से थोड़ी ज्यादा है.

केबिन और फीचर्स

इंटीरियर काफी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है. इसमें ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप- ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर डिस्प्ले है. केबिन स्पेसियस है, 7-सीटर ऑप्शन उपलब्ध है लेकिन थर्ड रो एडल्ट्स के लिए थोड़ा टाइट है.

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बॉस मोड (रियर पैसेंजर के लिए फ्रंट सीट एडजस्ट), रियर AC वेंट्स, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और लेदरेट फिनिश के साथ लग्जरी फील मिलता है. टचस्क्रीन बेस्ड AC कंट्रोल्स और AR HUD जैसे फीचर्स सेगमेंट-फर्स्ट हैं.

ये एसयूवी फीचर लोडेड है. इसमें 360/540-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS (अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग), पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग, कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट शामिल है.

सेफ्टी डिटेल

सेफ्टी में महिंद्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसको 7 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, BNCAP में 5-स्टार रेटिंग, ABS+EBD, ESP, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स के साथ खरीदा जा सकता है. ADAS और हाई-स्ट्रेंथ बॉडी से ये फैमिली SUV के रुप में बहुत सेफ होने वाली है.

इंजन और माइलेज डिटेल

पेट्रोल में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन (200 hp पावर, 380 Nm टॉर्क) और डीजल में 2.2-लीटर टर्बो (182 hp@3500 rpm, 450 Nm@1750-2800 rpm) ऑप्शन हैं. ट्रांसमिशन 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है. कुछ वेरिएंट में AWD भी है. माइलेज ARAI के अनुसार पेट्रोल में 13-15 kmpl और डीजल में 15-17 kmpl तक है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment