Automobile

Maruti Suzuki 28 KM माइलेज, सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा! इस फैमिली हाइब्रिड SUV पर मिल रहा ₹1.30 लाख डिस्काउंट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 9, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Maruti Suzuki इस अगस्त 2026 में अपने NEXA लाइनअप पर आकर्षक ऑफर दे रही है. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैप बोनस, लॉयल्टी अपग्रेड बेनिफिट और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल हैं. छूट के साथ मिल रही गाड़ियों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम Maruti Suzuki Grand Vitara है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.77 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट 19.57 लाख रुपये तक जाता है.

इस महीने मिल रहे ऑफर का फायदा उठाकर ग्राहक इस Hybrid SUV को और भी अफोर्डेबल कीमत पर खरीद सकते हैं. हालांकि, स्टॉक और शहर के अनुसार डिस्काउंट अलग-अलग हो सकते हैं. अगर आप नई ग्रैंड विटारा को छूट के साथ खरीदना चाहते हैं, तो डीलर से संपर्क करके सही डिटेल जानना जरूरी है. आइए, फिलहाल इस महीने उपलब्ध छूट के बारे में जानते हैं.

Maruti Grand Vitara पर कितना डिस्काउंट?

इस महीने मारुति ग्रैंड विटारा पर सिग्मा पेट्रोल वेरिएंट में सबसे ज्यादा 1.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. डेल्टा पेट्रोल पर 1.20 लाख रुपये, जबकि जीटा, अल्फा और एडब्ल्यूडी वेरिएंट पर भी 1.20 लाख रुपये के साथ पांच साल की मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है.

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक का लाभ और दिल्ली में जीरो रोड टैक्स (1.85 लाख रुपये तक) उपलब्ध है. डेल्टा सीएनजी पर 1.05 लाख और जीटा सीएनजी पर 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट है. इसमें एक्सचेंज बोनस 75 हजार या स्क्रैप 45 हजार, लॉयल्टी 30 हजार और इंस्टीट्यूशनल 20 हजार रुपये शामिल हैं.

डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स

डिजाइन में ग्रैंड विटारा मजबूत और प्रीमियम लुक रखती है. सामने एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, बोल्ड ग्रिल और 17 इंच अलॉय व्हील्स इसे आकर्षक बनाते हैं. पैनोरामिक सनरूफ और डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स इसे और स्टाइलिश बनाते हैं. अंदर का इंटीरियर स्पेसियस और क्वालिटी वाला है. सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, बोर्डो और ब्लैक थीम, 9 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले टॉप वेरिएंट्स में मिलते हैं. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर और 360 डिग्री कैमरा हैं.

फीचर्स में सुजुकी कनेक्ट टेलीमैटिक्स, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और एंबियंट लाइटिंग शामिल हैं. सेफ्टी के मामले में सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, टीपीएमएस, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और आईएसओफिक्स माउंट्स सेफ्टी सुनिश्चित करते हैं. टीईसीटी प्लेटफॉर्म पर बनी ये कार हाई टेंसाइल स्टील का इस्तेमाल करती है.

इंजन और माइलेज

इंजन ऑप्शन्स में 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल (103 पीएस, 137 एनएम) है, जो 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ आता है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 1.5 लीटर (संयुक्त 116 पीएस) ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. सीएनजी वेरिएंट 88 पीएस पावर देता है. ऑलग्रिप AWD कुछ पेट्रोल वेरिएंट्स पर मिलता है. माइलेज माइल्ड हाइब्रिड मैनुअल में 21.11 किमी प्रति लीटर, ऑटो में 20.58 किमी प्रति लीटर, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 27.97 किमी प्रति लीटर और सीएनजी में 26.6 किमी प्रति किलोग्राम है. ये आंकड़े ARAI सर्टिफाइड हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।