Automobile

Maruti Suzuki का जलवा! एक्सपोर्ट के मामले में नंबर-1, Tata और Mahindra भी टॉप-10 की लिस्ट में शामिल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है. देश में बनी कारें इंडियन मार्केट के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हैं. हाल ही में अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 तक यानी 11 महीने हुए एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड सामने आया है. इस पीरियड में कुल 8,13,919 यूनिट एक्सपोर्ट की गई हैं.

ये आंकड़ा अप्रैल 2024 से लेकर फरवरी 2025 के बीच एक्सपोर्ट की गईं 6,83,732 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो Maruti Suzuki एक्सपोर्ट के मामले में भी पहले स्थान पर है. इसके अलावा, Hyundai और Nissan का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है. वहीं, Volkswagen और Honda का निर्यात घट गया है. आइए, एक्सपोर्ट रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

Maruti Suzuki

एक्सपोर्ट के मामले में पहले नंबर पर मारुति सुजुकी है. अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 तक कंपनी ने कुल 3,88,591 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2024 से लेकर फरवरी 2025 में बिकी 2,89,089 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai

निर्यात के मामले में दूसरे नंबर पर हुंडई है. अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 के बीच कंपनी ने 1,76,185 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं. ये आंकड़ा पिछले साल इसी पीरियड में एक्सपोर्ट की गईं 1,47,886 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Nissan

लिस्ट में तीसरे नंबर पर निसान है. अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 के बीच इन्होंने कुल 76,427 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं. ये आंकड़ा पिछले साल इसी पीरियड में निर्यात की गईं 62,613 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Volkswagen

एक्सपोर्ट के मामले में VW चौथे नंबर पर है. अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 के बीच कंपनी ने कुल 37,659 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं. ये आंकड़ा पिछले साल इसी पीरियड में बाहर भेजी गईं 44,591 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 15 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Toyota

शानदार बढ़ोतरी के दम पर टोयोटा ने टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले 11 महीनों में टोयोटा ने कुल 36,905 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2024 से लेकर फरवरी 2025 के बीच निर्यात की गईं 25,970 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई टॉप-5 कंपनियों के अलावा अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 के बीच Kia ने 25,908 यूनिट, Honda ने 24,034 यूनिट, Mahindra ने 16,776 यूनिट, Renault ने 13,878 यूनिट, Tata ने 7,575 यूनिट, Citroen ने 5,743 यूनिट, Jeep ने 2,822 यूनिट और Skoda ने मात्र 1,416 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।