Automobile

सनरूफ, 6 एयरबैग…कीमत ₹6.26 लाख! ये है Maruti की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 16, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Maruti Suzuki देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है. पिछले महीने भी इनकी सेल में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. जून 2026 की सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो कंपनी ने कुल 1,47,187 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 1,18,906 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Maruti Suzuki Dzire लिस्ट में पहले नंबर पर है. इसके अलावा Wagon R, Ertiga, Swift और Fronx ने कंपनी की टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. इसके अलावा, Brezza और Celerio जैसी कारों की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki Dzire

सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति डिजायर है. पिछले महीने इसकी कुल 17,899 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 15,484 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख से शुरू होकर ₹9.36 लाख तक जाती है. ये कॉम्पैक्ट सेडान आकर्षक मॉडर्न डिजाइन, LED हेडलैंप्स, स्पोर्टी लुक और सनरूफ के साथ उपलब्ध है. इंटीरियर प्रीमियम डुअल-टोन है जिसमें 9 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, ऑटो एसी और रियर वेंट्स दिए गए हैं.

फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और कनेक्टेड टेक शामिल हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड और 5-स्टार ग्लोबल NCAP/BNCAP रेटिंग मिलती है. इसका 1.2 लीटर 3-सिलेंडर Z सीरीज पेट्रोल इंजन (80 bhp, 112 Nm) MT में 24.79 kmpl, AMT में 25.71 kmpl और CNG में 33.73 km/kg तक का शानदार माइलेज देता है.

Maruti Wagon R

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर मारुति वैगन आर है. पिछले महीने इसकी कुल 16,952 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 12,930 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Ertiga

लिस्ट में तीसरे नंबर पर मारुति अर्टिगा है. पिछले महीने इसकी कुल 16,111 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 14,151 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Swift

सेल के मामले में चौथे नंबर पर मारुति स्विफ्ट है. पिछले महीने इस हैचबैक को कुल 15,215 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 13,275 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Fronx

बिक्री में हुई शानदार बढ़ोतरी के दम पर मारुति फ्रॉन्क्स ने टॉप-5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. पिछले महीने इसकी कुल 13,135 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 9,815 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Baleno की 12,488 यूनिट, Alto की 10,388 यूनिट, Eeco की 10,230 यूनिट, Victoris की 10,035 यूनिट, Brezza की 9,939 यूनिट, Grand Vitara की 9,092 यूनिट, XL6 की 2,711 यूनिट, Celerio की 1,261 यूनिट, S-Presso की 1,028 यूनिट, Jimny की 354 यूनिट और Invicto की मात्र 349 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।