Automobile

Maruti Suzuki Flex Fuel vs Normal WagonR: कीमत, फीचर्स, इंजन और माइलेज में कौन बेहतर? जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 16, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Maruti Suzuki ने इंडियन मार्केट में अपनी पहली प्लेक्स फ्यूल से चलने वाली कार Maruti Suzuki Flex Fuel लॉन्च की है. ये भारत की पहली मास-मार्केट फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार है, जो E20 से E85 (और E100 तक टेस्टेड) इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर चल सकती है. नॉर्मल वैगन आर मुख्य रूप से पेट्रोल (E20) या CNG विकल्पों के साथ उपलब्ध है. फ्लेक्स फ्यूल वर्जन ईको-फ्रेंडली फ्यूल को बढ़ाएगा, किसानों को सपोर्ट करेगा और आयातित तेल पर निर्भरता कम होगी.

अगर इसे नॉर्मल पेट्रोल वर्जन से कंपेयर करें, तो दोनों मॉडल्स का डिजाइन, इंटीरियर और अधिकांश फीचर्स लगभग समान हैं, लेकिन फ्लेक्स फ्यूल में इंजन को इथेनॉल के संक्षारक प्रभाव से निपटने के लिए खास अपग्रेड दिए गए हैं. फ्लेक्स वर्जन ZXi+ MT बेस पर है और महंगा है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.24 लाख से शुरू होती है. वहीं, नॉर्मल वैगन आर ₹5-6.5 लाख रेंज में उपलब्ध है. आइए जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर है?

डिजाइन और इंटीरियर

दोनों मॉडल्स में कोई बड़ा अंतर नहीं है. फ्लेक्स फ्यूल वैगन आर का टॉल-बॉय स्टांस, फ्लोटिंग रूफ लुक (ब्लैक्ड-आउट C-पिलर), वर्टिकल टेललैंप्स और 14-इंच व्हील्स नॉर्मल वैगन आर जैसा ही है. फर्क सिर्फ फ्लोरेसेंट बैजिंग और साइड डिकल्स से है. इसकी लंबाई 3655 mm, चौड़ाई बढ़ी हुई, व्हीलबेस 2435 mm है. दोनों की पार्किंग आसान है.

दोनों का इंटीरियर पूरी तरह समान है. बेज-ब्लैक डुअल-टोन केबिन, स्पेशियस सीटिंग (5 लोग), अच्छा हेडरूम और लेग रूम हैं. 7-इंच टचस्क्रीन, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, मैनुअल AC सभी में उपलब्ध हैं. बूट स्पेस 341 लीटर है. फ्लेक्स वर्जन में कोई अतिरिक्त बदलाव नहीं है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में 7-इंच इंफोटेनमेंट (Android Auto/Apple CarPlay), पावर ORVMs, टिल्ट स्टीयरिंग है. फ्लेक्स फ्यूल टॉप वेरिएंट पर आधारित होने से कुछ प्रीमियम फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, लेकिन बेसिक कम्फर्ट दोनों में बराबर है. फ्लेक्स फ्यूल में 6 एयरबैग्स, ESP, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, हिल होल्ड असिस्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर स्टैंडर्ड है. नॉर्मल वैगन आर में भी 6 एयरबैग्स वाले वेरिएंट्स उपलब्ध हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

नॉर्मल वैगन आर में 1.0L (68 PS) और 1.2L K12N (90 PS, 113 Nm) दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जो MT/AMT विकल्प में उपलब्ध हैं. फ्लेक्स फ्यूल में 1.2 लीटर K12N इंजन को अपग्रेड किया गया है. स्पेशल इंजेक्टर्स, फ्यूल पंप, लाइन्स, ECU और इथेनॉल सेंसर जैसी चीजें इसमें नई हैं. पावर और टॉर्क थोड़ा बेहतर है, लेकिन हाई इथेनॉल ब्लेंड पर माइलेज कम हो सकता है. (ARAI- 25 kmpl पेट्रोल मोड में) इसे केवल 5-स्पीड MT के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं, नॉर्मल 1.2L में AMT भी उपलब्ध है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।