Maruti Suzuki Grand Vitara देश की सबसे पॉपुलर Hybrid SUV है. इसे अपने बेहतरीन माइलेज, परफॉरमेंस, फीचर्स और रोड प्रजेंस के लिए जाना जाता है. सेल की बात करें, तो पिछले कुछ महीनों में इस 5-सीटर कार की मांग घटी है. इस बात का ध्यान रखते हुए कंपनी ने एक बार फिर इसकी बिक्री का बढ़ाने का फैसला किया है.
मारुति ने इस महीने नई Grand Vitara खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों को जबरदस्त ऑफर देने का फैसला किया है. मार्च 2026 में इस SUV की खरीद पर कंपनी 1,12,500 रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है. आइए, वेरिएंट-वाइज डिस्काउंट डिटेल पर भी एक नजर डालते हैं.
Maruti Suzuki Grand Vitara डिस्काउंट डिटेल
कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट ग्रैंड विटारा के सिग्मा पेट्रोल वेरिएंट पर मिलेगा. ग्राहक इसे अधिकतम 1,12,500 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं. वहीं, डेल्टा पेट्रोल को 35 हजार, जेटा/अल्फा को 25 हजार और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड को 1.85 लाख के रोड टैक्स बेनीफिट और एक्सटेंडेड वारंटी के साथ खरीदा जा सकेगा.
आपको बता दें कि ऊपर दी गई वेरिएंट-वाइज डिस्काउंट डिटेल शहर, डीलरशिप और उपलब्ध स्टॉक के ऊपर निर्भर करेगी. खरीदने का प्लान करने से पहले नजदीकी डीलरशिप जाकर छूट के बारे में पता करें. फिलहाल ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹10.76 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप स्पेक वेरिएंट के लिए ₹19.72 लाख रुपये तक जाती है.
फीचर्स और सेफ्टी
कंपनी इसे पैनोरमिक सनरूफ, 9 इंच टचस्क्रीन, हेड्स-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइटिंग और ALLGRIP 4×4 सिस्टम के साथ बेचती है. वहीं, सेफ्टी के लिए इसे सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिले हैं. ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360° कैमरा, TPMS और Suzuki TECT प्लेटफॉर्म इसे मजबूत बनाते हैं.
इंजन और माइलेज
इसे 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन (103 bhp) और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट (1.5 लीटर पेट्रोल इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ) के साथ खरीदा जा सकता है. दूसरा पावरट्रेन 116 bhp की पावर प्रोड्यूस करने में सक्षम है. e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ये स्मूथ ड्राइविंग प्रदान करता है. CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 27.97 kmpl है.