Maruti Suzuki Sales May 2026: Dzire बनी नंबर-1, Fronx और Ertiga की बंपर बिक्री


Maruti Suzuki देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है और सेल के मामले में पिछले महीने भी ये पहले स्थान पर रहे. मई 2026 में इन्होंने कुल 1,90,337 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में इनके द्वारा बेची गई कुल 1,35,962 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 40 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Maruti Suzuki Dzire कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसके अलावा, Maruti Fronx और Maruti Ertiga की सेल में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. वहीं, Maruti Vitara Brezza और Jimny जैसी कारों की मांग में कमी आई है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Dzire
सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति डिजायर है. पिछले महीने इसकी कुल 24,546 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 18,084 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख से शुरू होती है.

मारुति डिजायर में मॉडर्न डिजाइन, LED हेडलैंप्स, स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल और प्रीमियम लुक दिया गया है. इसका इंटीरियर काफी आरामदायक है, जिसमें 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ, ऑटो एसी और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, ABS, हिल होल्ड और 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिलती है. 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 80 bhp की पावर देता है, जिसमें मैनुअल, AMT और CNG विकल्प उपलब्ध हैं. ARAI के अनुसार इसकी माइलेज 24.7 से 25.71 kmpl तक है. कुल मिलाकर ये एक सेफ, सुविधाजनक और माइलेज एफिशिएंट फैमिली सेडान है.

Maruti Fronx
लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति फ्रॉन्क्स है. मई 2026 में इसको कुल 20,686 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 13,584 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 52 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Ertiga
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर अर्टिगा है. पिछले महीने इसे 20,350 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा मई 2025 में बेची गई इसकी कुल 16,140 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Baleno
लिस्ट में चौथे नंबर पर बलेना है. मई 2026 में इसकी 18,396 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 11,618 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 58 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Wagon R
सेल में शानदार बढ़ोतरी की दम पर वैगन आर ने कंपनी की टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करना लिया है. पिछले महीने इसे 18,076 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 13,949 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Maruti Swift की 17,519 यूनिट, Maruti Vitara Brezza की 13,425 यूनिट, Maruti Eeco की 13,240 यूनिट, Maruti Victoris की 10,853 यूनिट, Maruti Alto की 9,887 यूनिट, Maruti Grand Vitara की 9,366 यूनिट, Maruti S-Presso की 6,388 यूनिट, Maruti XL6 की 3,770 यूनिट, Maruti Celerio की 3,018 यूनिट, Maruti Jimny की 516 यूनिट और Maruti Invicto की 301 यूनिट बिकी हैं.



Source link