Automobile

Mercedes S-Class PHEV भारत में लॉन्च, 115km EV रेंज, कीमत ₹2.20 करोड़

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 16, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Mercedes-Benz ने भारत में अपनी फ्लैगशिप लिमोजीन एस-क्लास को प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वेरिएंट (PHEV) के साथ लॉन्च किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.20 करोड़ (लॉन्च एडिशन) से शुरू होकर ₹2.38 करोड़ (मैनुफैक्चर एडिशन) तक रखी गई है. ये लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन है, जो भारतीय खरीदारों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है. ये लॉन्च एस-क्लास की 2026 फेसलिफ्ट का हिस्सा है, जिसमें 2,700 से ज्यादा नए या अपडेटेड कंपोनेंट्स शामिल हैं.

मर्सिडीज ने पहली बार भारत में फुल-फ्लैगशिप सेडान में PHEV टेक्नोलॉजी लाकर ईको-फ्रेंडली लग्जरी का नया स्टैंडर्ड सेट किया है. शहरी कम्यूट के लिए 115 किमी तक की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज और लंबी ड्राइव के लिए पावरफुल पेट्रोल इंजन का कॉम्बिनेशन इसे परफेक्ट बनाता है. बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और डिलीवरी दिवाली 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है. ये मॉडल BMW 7 सीरीज जैसे कंपीटर्स को टक्कर देगा. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

नए एस-क्लास PHEV का डिजाइन एवोल्यूशनरी लेकिन प्रभावशाली है. फ्रंट में 20% बड़ा रेडिएटर ग्रिल है, जिसमें थ्री-पॉइंटेड स्टार इंसर्ट्स और ऑप्शनल इल्यूमिनेटेड फ्रेम दिया गया है. डिजिटल लाइट LED हेडलैंप्स में माइक्रो-LED टेक्नोलॉजी है, जो 40% ज्यादा इल्यूमिनेशन और 600 मीटर तक की हाई-बीम रेंज प्रदान करती है. स्टार-थीम्ड DRLs इसे यूनिक लुक देते हैं. साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील डिजाइन और मैनुफैक्टुर पेंट ऑप्शन्स हैं. रियर में स्लिमर टेललैंप्स थ्री-पॉइंटेड स्टार LED मोतिफ्स और एनिमेटेड लाइटिंग के साथ आते हैं. कुल मिलाकर ये रोड पर अपनी मौजूदगी मजबूत बनाती है.

इंटीरियर लग्जरी का नया बेंचमार्क है. MBUX सुपरस्क्रीन सेटअप में 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 14.4-इंच सेंट्रल OLED टचस्क्रीन और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हैं. लेटेस्ट MB.OS सॉफ्टवेयर AI-पावर्ड ‘Hey Mercedes’ वर्चुअल असिस्टेंट, नेचुरल डायलॉग, Google Maps नेविगेशन और AR हेड-अप डिस्प्ले के साथ आता है. रियर सीट्स पर दो 13.1-इंच एंटरटेनमेंट स्क्रीन्स, वेंटिलेशन, हीटिंग, मसाज फंक्शन और एक्जीक्यूटिव सीट्स (43.5 डिग्री रिक्लाइन) उपलब्ध हैं. बेहतर साउंड इंसुलेशन, एक्सटेंडेड एंबियंट लाइटिंग और Burmester 4D साउंड सिस्टम केबिन को शांत और प्रीमियम बनाते है. फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह फेशियल रिकग्निशन और वीडियो कॉलिंग सपोर्ट है.

फीचर्स और सेफ्टी

नई एस-क्लास में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भरपूर है. फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार फंक्शन्स और OTA अपडेट्स शामिल हैं. रियर पैसेंजर्स के लिए गेमिंग, स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सपोर्ट है. Airmatic एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड है, साथ में 4.5 डिग्री (ऑप्शनल 10 डिग्री) रियर-एक्सल स्टीयरिंग जो टर्निंग सर्कल को काफी कम कर देता है. E-Active Body Control सस्पेंशन रोड कंडीशन्स के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है. Car-to-X टेक्नोलॉजी स्पीड ब्रेकर्स आदि की पहले से जानकारी देती है.

सेफ्टी के लिए इसमें 15 एयरबैग्स (रियर सीटबेल्ट एयरबैग्स सहित) दिए गए हैं. लेवल 2+ ADAS में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीपिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं. प्री-सेफ इंपल्स और एन्हांस्ड एडाप्टिव रिस्ट्रेंट सिस्टम ज्यादा सेफ्टी प्रदान करते हैं. ये ग्लोबल NCAP 5-स्टार स्टैंडर्ड को आसानी से पूरा करती है.

इंजन और परफॉरमेंस

एस 450e में 3.0-लीटर M256 Evo टर्बो पेट्रोल इंजन (326 hp, 540 Nm) एक 120 kW (163 hp) इलेक्ट्रिक मोटर और 22 kWh बैटरी के साथ आता है. सिस्टम आउटपुट 435 hp और 680 Nm है. 9-स्पीड 9G-Tronic ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ RWD सेटअप है. 0-100 kmph मात्र 5.7 सेकंड में पूरा होता है, जबकि टॉप स्पीड 250 kmph (इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड) है. WLTP के अनुसार प्योर EV रेंज 115 km और कम्बाइंड फ्यूल एफिशिएंसी 32.3 kmpl है. 60 kW DC फास्ट चार्जर से 10-80% चार्जिंग करीब 20 मिनट में होती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।