Automobile

Mercedes S-Class vs BMW 7 Series: ₹2 करोड़ की लग्जरी सेडान में कौन है बेहतर? पढ़िए पूरी तुलना

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

भारतीय लग्जरी सेडान सेगमेंट में Mercedes-Benz S-Class और BMW 7 Series हमेशा से टॉप मुकाबले में रहे हैं. 2026 में Mercedes ने S-Class facelift को PHEV पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया है, जबकि BMW 7 Series पहले से ही बोल्ड डिजाइन और ड्राइवर-फोकस्ड परफॉरमेंस के साथ मौजूद है. S-Class रियर सीट कम्फर्ट, शांति और ट्रेडिशनल लग्जरी पर फोकस करती है. वहीं BMW 7 Series मॉडर्न टेक, स्पोर्टी हैंडलिंग और इनोवेटिव फीचर्स से आकर्षित करती है.

भारतीय बाजार में S-Class की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.20 करोड़ से ₹2.38 करोड़ तक है (S 450e variants), जबकि BMW 7 Series की कीमत ₹1.83 करोड़ से शुरू होती है. दोनों में हाइब्रिड/इलेक्ट्रिफाइड ऑप्शन उपलब्ध हैं. अगर आप इन दोनों में किसी एक लग्जरी कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जानिए कि किसे खरीदना ज्यादा समझदारी फैसला हो सकता है.

डिज़ाइन और इंटीरियर

Mercedes S-Class का डिज़ाइन टाइमलेस और एलिगेंट है. नया इल्यूमिनेटेड ग्रिल, DIGITAL LIGHT हेडलैंप्स और स्लीक प्रोफाइल के साथ ये स्टेटस सिंबल बनी हुई है. BMW 7 Series का लुक ज्यादा बोल्ड और कंट्रोवर्शियल है. बड़ा किडनी ग्रिल, शार्प LED लाइट्स और लॉन्ग व्हीलबेस के साथ रोड प्रेजेंस मजबूत है. भारतीय खरीदारों को S-Class ज्यादा क्लासिक लगता है, जबकि 7 Series यंग और स्पोर्टी फील देती है.

S-Class का केबिन बेहद रिफाइंड है. हाई-क्वालिटी लेदर, वुड/मेटल इंसर्ट्स, मल्टी-मोटर सीट्स और रियर पैसेंजर्स के लिए शानदार एंटरटेनमेंट सिस्टम है. नया MBUX Superscreen और AI ‘Hey Mercedes’ असिस्टेंट कमाल के हैं. BMW 7 Series में 31-इंच BMW Theatre Screen, क्रिस्टल इंटरैक्शन बार, Merino लेदर और एग्जीक्यूटिव लाउंज सीट्स टेक-फॉरवर्ड एक्सपीरिएंस देते हैं. S-Class रियर कम्फर्ट में आगे है और 7 Series ड्राइवर और टेक एक्सपीरियंस में बेहतर है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में OTA अपडेट्स, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्राइ़ ऑटो, प्रीमियम ऑडियो, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक रूफ हैं. S Class में MB.OS, रियर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और एडवांस्ड AIRMATIC सस्पेंशन बेहतर हैं. BMW में कर्व्ड डिस्प्ले, iDrive 8.5 और ग्लास कंट्रोल्स ज्यादा इंटरैक्टिव हैं. भारतीय कंडीशन्स में दोनों में रियर एंटरटेनमेंट और कम्फर्ट फीचर्स हाई डिमांड वाले हैं.

एस क्लास सेफ्टी के मामले में लीडर है. इसे 15 एयरबैग्स, PRE-SAFE, लेवल 2+ ADAS और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस मिलते हैं. BMW भी Driving Assistant Professional के साथ मजबूत है, लेकिन S-Class अक्सर टॉप क्रैश रेटिंग्स लाती है. दोनों में 360° कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

Mercedes S 450e (PHEV) में 3.0L टर्बो I6 + इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं. ये मिलकर 435 hp पावर और 680 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करती है और इसे 9-स्पीड AT से जोड़ा गया है. 0-100 km/h की स्पीड ये मात्र 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है. इसकी EV रेंज 115 KM है.

BMW 7 Series में पहला 3.0 लीटर I6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 380 hp की पावर प्रोड्यूस करने में सक्षम है. वहीं, दूसरा ऑप्शन 3.0L डीजल इंजन भी है, जो 300 hp प्रोड्यूस करती है. 0-100 km/h के लिए ये भी 5-6 सेकंड ही लेती है. BMW की हैंडलिंग ज्यादा स्पोर्टी और डायनामिक है, जबकि S-Class हाईवे और सिटी कम्फर्ट में बेहतर है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।