Automobile

MG New PHEV SUV India Launch on 16 July 2026: नई SUV में मिलेगा Hybrid और Electric का कॉम्बो, 16 जुलाई को होगी एंट्री

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 24, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

MG Motor India अगले महीने यानी 16 जुलाई 2026 को एक नई प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) SUV पेश करने जा रही है, जो ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध Wuling Starlight 560 पर आधारित होगी. SAIC-GM Wuling की ओर से मार्च 2026 में भारत में पेटेंट फाइलिंग हो चुकी है, जिसमें MG ब्रांडिंग के संकेत हैं. ये लॉन्च कंपनी के लिए भारत में PHEV सेगमेंट में औपचारिक एंट्री का प्रतीक होगा, जहां फिलहाल विकल्प सीमित हैं.

मॉडल का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी के टीज़र में कहा गया है, ‘Internet Inside ने भारत की ड्राइविंग को बदला है. अब न्यू एनर्जी व्हीकल्स के अगले इवोल्यूशन का समय आ गया है.’ शुरूआती शोकेस PHEV वर्जन पर होगा, जबकि बाद में इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी आ सकता है. ये थ्री-रो SUV भारतीय बाजार की बढ़ती हाइब्रिड डिमांड को टारगेट करेगी. इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया जा चुका है, जो लोकल डेवलपमेंट की पुष्टि करता है. आइए डिजाइन से लेकर पावरट्रेन तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

संभावित डिजाइन और इंटीरियर

ग्लोबल मॉडल की तरह ये SUV अपराइट और बोल्ड SUV प्रोफाइल वाली होगी. इसमें टॉल बोनेट, बड़ा फ्रंट ग्रिल, स्क्वेयर्ड व्हील आर्चेस और लोअर बॉडी पर ब्लैक क्लैडिंग होगी. LED हेडलैंप्स और टेललैंप्स, रूफ रेल्स, रियर स्पॉइलर और 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. रियर डिज़ाइन थोड़ा वर्टिकल और MPV-स्टाइल का होगा. लंबाई करीब 4,745 mm और व्हीलबेस 2,810 mm रहेगी. पांच और सात-सीटर दोनों लेआउट उपलब्ध हो सकते हैं.

इंटीरियर की बात करें, तो इसका केबिन मिनिमलिस्ट होगा, जिसमें फिजिकल स्विचेस कम होंगे. डैशबोर्ड पर 12.8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 8.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होंगे. ग्लोबल मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सिक्स-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स हैं, जो भारत में भी मिल सकते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

भारतीय वर्जन में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS), वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम मैटेरियल्स की उम्मीद है. ग्लोबल मॉडल के आधार पर मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC, 360-डिग्री कैमरा और स्ट्रक्चरल सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है.

पावरट्रेन और परफॉरमेंस

PHEV वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh बैटरी पैक होगा, जो कुल 197 bhp पावर और 230 Nm टॉर्क देगा. इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज CLTC साइकिल में 100 KM तक जा सकती है. इलेक्ट्रिक वर्जन में 56.7 kWh बैटरी और 136 bhp मोटर के साथ 500 KM तक की रेंज मिल सकती है. ये स्मूद परफॉरमेंस, बेहतर माइलेज और लोअर एमिशन ऑफर करेगी. मार्केट में इसका मुकाबला Mahindra XUV700 और Tata Safari जैसी थ्री-रो SUVs से है. अनुमानित कीमत ₹30-40 लाख के आसपास रखी जा सकती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।