Automobile

Monsoon Bike Care Tips: झमाझम बारिश में भी फटाफट स्टार्ट होगी बाइक, मानसून में यूं रखें अपने टू-व्हीलर का ध्यान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 22, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Monsoon Bike Care Tips: बारिश के मौसम में दोपहिया वाहन मालिकों को अक्सर यह समस्या आती है कि भीगने के बाद बाइक या स्कूटी स्टार्ट नहीं होती या बीच रास्ते में बंद हो जाती है. ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. इन छोटी-छोटी चीजों को मेंटेन रखेंगे तो वाहन पूरे सीजन में समस्या नहीं करेगा.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है. बारिश जहां लोगों को गर्मी से राहत देती है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए कई तरह की परेशानियां भी लेकर आती है. अक्सर देखा जाता है कि बारिश में भीगने के बाद बाइक या स्कूटी स्टार्ट नहीं होती, बीच रास्ते में बंद हो जाती है या फिर इंजन में तकनीकी खराबी आने लगती है. ऐसे में थोड़ी सी सावधानी वाहन को बड़ी समस्या से बचा सकती है.

सबसे पहले कराएं इसकी जांच
इस संबंध में जमशेदपुर के अनुभवी मैकेनिक राजेश मंडल बताते हैं कि मानसून शुरू होते ही बाइक की विशेष जांच करवा लेनी चाहिए. सबसे पहले स्पार्क प्लग और स्पार्क प्लग कैप की स्थिति जांचें. बारिश का पानी या नमी स्पार्क प्लग तक पहुंचने पर इंजन को जरूरत भर का स्पार्क नहीं मिल पाता, जिससे वाहन स्टार्ट होने में परेशानी आती है. अगर स्पार्क प्लग पुराना हो गया है, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए.

देख लें सीलिंग ठीक से है या नहीं
राजेश के अनुसार, बाइक के फ्यूल टैंक और ऑयल टैंक की भी जांच बेहद जरूरी है. कई बार टैंक में छोटे-छोटे छेद या ढक्कन की खराबी के कारण बारिश का पानी अंदर चला जाता है. इससे पेट्रोल या इंजन ऑयल की गुणवत्ता प्रभावित होती है और इंजन के प्रदर्शन पर असर पड़ता है. इसलिए मानसून के दौरान टैंक के ढक्कन और सीलिंग की नियमित जांच करते रहना चाहिए.

चाबी जहां लगाते हैं, वहां लगाएं ग्रीस
बारिश के मौसम में इग्निशन सिस्टम यानी जहां चाबी लगाई जाती है, उसकी देखभाल भी जरूरी है. विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर वहां हल्की ग्रीसिंग और सफाई करते रहना चाहिए. इससे नमी और जंग की समस्या नहीं होती तथा चाबी का सिस्टम लंबे समय तक सही तरीके से काम करता है. इसके अलावा बैटरी के टर्मिनल भी साफ रखें, ताकि करंट सप्लाई में कोई रुकावट न आए.

टायर, ब्रेक और चेन की स्थिति पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. बारिश में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, इसलिए घिसे हुए टायर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. वहीं, ब्रेक शू और डिस्क ब्रेक की जांच कराना भी जरूरी है. बाइक की चेन को नियमित रूप से साफ कर उसमें लुब्रिकेंट लगाएं, जिससे जंग न लगे और वाहन का प्रदर्शन बेहतर बना रहे.

हो सके तो शेड में खड़ा करें
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दौरान वाहन को जहां तक संभव हो, छत के नीचे पार्क करें और लंबे समय तक भीगने से बचाएं. अगर बाइक बारिश में भीग गई हो, तो उसे सूखे कपड़े से साफ करें और स्टार्ट करने से पहले जरूरी हिस्सों की जांच कर लें. थोड़ी सी सावधानी और नियमित मेंटेनेंस से मानसून के पूरे सीजन में आपकी बाइक बिना किसी परेशानी के बेहतर प्रदर्शन करती रहेगी.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।