Automobile

Nissan Triber CNG Kit लॉन्च: 7-सीटर में 24 KM माइलेज, कीमत ₹82,999

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Nissan ने अपनी नई 7-सीटर कार Gravite के लिए ट्विन-सिलिंडर CNG रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च कर दी है. Motozen द्वारा डेवलप ये ICAT अप्रूव्ड और BS6 फेज़ 2 कंप्लायंट किट 25-25 लीटर के दो सिलिंडर (कुल 50 लीटर वाटर इक्विवेलेंट) के साथ आती है, जो थर्ड रो सीटिंग को पूरी तरह बरकरार रखती है.

इंट्रोडक्टरी कीमत सिर्फ ₹82,999 है, जो ऑथराइज्ड डीलरशिप पर फिट की जाएगी. ये 60 शहरों और 16 राज्यों में उपलब्ध है. किट पर 3 साल/1 लाख किमी की थर्ड-पार्टी वारंटी मिलती है. भारी-ड्यूटी 8.1mm वॉल सिलिंडर और डायनामिक एडवांसर टेक्नोलॉजी के साथ ये सुरक्षित और एफिशियंट है. इस किट के बाद 22-24 KMKG तक का क्लेम्ड माइलेज मिलने की उम्मीद है. आइए डिज़ाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

इसके फ्रंट में पियानो ब्लैक 2D ग्रिल एयरो एक्सेंट के साथ आकर्षक है. सिग्नेचर LED हेडलैंप्स, क रिस्टल एज LED टेल लैंप्स और डुअल-टोन R15 फ्लेक्स व्हील्स इसे रोड पर प्रेजेंस देते हैं. 182 mm ग्राउंड क्लियरेंस भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त है. ओवरऑल डिजाइन फैमिली-ओरिएंटेड है. बोल्ड लेकिन प्रैक्टिकल, जिसमें मॉड्यूलर सीटिंग और अच्छा बूट स्पेस (थर्ड रो के साथ/बिना) शामिल है. CNG किट के ट्विन टैंक वर्टिकली स्टैक्ड हैं, जो बूट स्पेस और थर्ड रो को न्यूनतम प्रभावित करते हैं.

केबिन स्पेशियस, वर्सेटाइल और प्रीमियम फील वाला है. डुअल-टोन ब्लैक-बेज या आइवरी-ब्लू थीम के साथ इसे खरीदा जा सकता है. सेकंड रो सीट्स स्लाइड, रिक्लाइन, फोल्ड और टंबल-डाउन कर सकती हैं. थर्ड रो 50:50 स्प्लिट रिमूवेबल है, जो 5-सीटर मोड में 625 लीटर तक बूट स्पेस देती है. सभी तीनों रो में AC वेंट्स, अच्छी हेडरूम-लेगरूम और स्मार्ट स्टोरेज ऑप्शन्स हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स की बात करें, तो इसके टॉप वेरिएंट्स में वायरलेस चार्जर, एम्बियंट लाइटिंग, नेक और लंबर कुशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. CNG वर्जन में भी केबिन लेआउट ऑप्टिमाइज्ड रखा गया है, ताकि पैसेंजर कम्फर्ट प्रभावित न हो. इसके अलावा 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, JBL स्पीकर्स, डुअल डैश कैम, एयर प्यूरीफायर, ऑटो LED हेडलैंप्स, वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर कैमरा और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर्स भी उपलब्ध हैं.

सेफ्टी में निसान ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. ग्राहक इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स (फ्रंट, साइड, कर्टेन) के साथ खरीद सकते हैं. इसके अलावा 30+ एक्टिव और पैसिव फीचर्स में ESP, TCS, HSA (हिल स्टार्ट असिस्ट), ABS के साथ EBD, रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर्स और TPMS शामिल हैं. थर्ड रो तक कर्टेन एयरबैग्स कवरेज मिलना सेगमेंट में मजबूत पॉइंट है.

इंजन और परफॉरमेंस

Gravite में 1.0-लीटर 3-सिलिंडर NA पेट्रोल इंजन (B4D) है, जो 72 PS की पावर और 96 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT (EZ-Shift) ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. पेट्रोल में ARAI माइलेज 19.3 kmpl (MT) और 19.6 kmpl (AMT) है. CNG किट (MT-only) में पावर थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन माइलेज बढ़ जाएगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।