Kisan Maandhan

PM Kisan 24th Installment Date 2026: 20 अक्टूबर को आएगी ₹2000 की किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

satish
By satish On October 2, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

नई दिल्ली। भारत के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर बीत चुका है और अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक आगामी किस्त का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। अगली किस्त कब आएगी, इसे लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।

इस सस्पेंस के बीच अक्टूबर महीने की एक तारीख को लेकर चर्चा है और किसानों को ऐसा लग रहा है कि इस तारीख को उनके खाते में 2-2 हजार रुपये आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वो तारीख कौन सी है।

क्या सच में इस दिन आएगी 24वीं किस्त

कई किसानों का मानना है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यानी जल्द ही उनके खाते में इस किस्त का पैसा आएगा। किसान भाई इस समय 20 अक्टूबर की तारीख को लेकर चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, 20 अक्टूबर को पिछली किस्त के चार महीने पूर हो जाएंगे। यानी एक किस्त से दूसरी किस्त के बीच जो गैप होता है वह चार महीने का गैप 20 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। ऐसे में किसानों को लग रहा है कि 20 अक्टूबर को शायद पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त आ ही जाए।

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को आई थी। उससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को आई थी। 22वीं से 23वीं किस्त के बीच का गैप 3 महीने से थोड़ा ज्यादा था। यही कारण है कि किसानों को लग रहा है कि अक्टूबर के महीने में केंद्र सरकार 24वीं किस्त जारी कर सकती है।

कब होगी तारीख की घोषणा?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की तारीख नहीं घोषित की गई है। कृषि मंत्रालय किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले तारीख की घोषणा करता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख को लेकर कोई एलान नहीं हुआ है। अगर 20 अक्टूबर को किस्त जारी होनी होगी तो उससे कुछ दिन पहले कृषि मंत्रालय सूचित करेगा। साथ ही साथ पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी भी साझा की जाएगी।

PM Kisan की 24वीं किस्त का लेटेस्ट स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का लेटेस्ट स्टेटस देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों करें।

  1. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Know your status ऑप्शन पर जाना होगा।
  3. आपके सामने एक नई विंडों आ जाएगी। नई विंडों में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
  4. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। अब आपको ओटीपी डालना होगा।
  5. ओटीपी डालने के बाद आपके सामने किसान योजना से जुड़ी लेटेस्ट पेमेंट और किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी आ जाएगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
satish

satish

### Satish Kumar – Biographical Info Satish Kumar is a content writer and digital information publisher focused on government schemes, government jobs, exam results, scholarships, and other important public-service updates in India. He aims to provide readers with simple, useful, and easy-to-understand information about the latest government initiatives and online services. He is from Uttar Pradesh and has completed his graduation. Through his work in digital publishing, Satish Kumar shares informative articles to help readers understand eligibility criteria, application processes, benefits, required documents, status-check procedures, and other important details related to government schemes and services. His primary focus is on presenting information in a clear and reader-friendly manner so that people can easily find the information they need online.