Raebareli News : जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम की बैठक

सतीश कुमार
2 Min Read

Raebareli News :  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को धरातल पर लागू कराने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रट सभागार में की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों,किशोर/किशोरियों के स्वास्थ्य,पोषण,शैक्षणिक स्तर में वृद्धि के लिए 1-19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों और किशोरों को कृमि से मुक्ति दिलाना है।

डीईआइसी मैनेजर मिथिलेश जायसवाल ने कार्यक्रम कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। यह कार्यक्रम 11 अगस्त 2025 से 14 अगस्त मॉक अप दिवस तक चलेगा। कृमि मुक्ति हेतु एल्बेंडाजोल गोली खिलायी जानी है।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान चला कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। संबंधित विभागों का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा जिन 11 ब्लॉकों का चयन किया गया है वहाँ शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का पूरा प्रयास किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 से 05 वर्ष तक के सभी पंजीकृत बच्चों को 6 से 19 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले सभी बालक/बालिकाएं एवं ईट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिक एवं घुमन्तू लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केन्द्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के माध्यम से गोलियां दी जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि स्कूलो में 06 से 19 वर्ष तक के सभी छात्र/छात्राओं को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त प्राईवेट स्कूलों, मदरसों में शिक्षकों के माध्यम से एल्बेण्डाजॉल की पूरी गोली खिलायी जाए। कोई भी बच्चा,किशोर/किशोरी छुट ना जाए इसका ध्यान रखा जाए।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment