Raebareli News : शिक्षण संस्थान फीस/सीट का सत्यापन कर डिजिटल लॉक करें 

सतीश कुमार
2 Min Read

Raebareli News !  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) हेतु समय सारणी निर्गत की है। जिसमें शिक्षण संस्थान स्तर से फीस/सीट आदि को डिजिटल लॉक किये जाने की अन्तिम तिथि 05 अक्टूबर, 2025 निर्धारित है एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से शिक्षण संस्थान की फीस/सीट आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक किये जाने की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर, 2025 निर्धारित है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि कक्षा 9-10 में जनपद की 433 शिक्षण संस्थाओ के सापेक्ष 205 एवं कक्षा 11-12 में 319 शिक्षण संस्थाओ के सापेक्ष 152 संस्थाओ द्वारा अभी तक शिक्षण संस्थान की फीस/सीट आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक नहीं किया गया है। यदि निर्धारित तिथि तक शिक्षण संस्थान द्वारा फीस/सीट आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक नही किया जाता है तो शिक्षण संस्थान के छात्र/छात्राओ को छात्रवृत्ति प्राप्त न होने की दशा में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्थान का होगा।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षण से कहा है कि निर्गत समय सारिणी के अनुसार जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओ की फीस/सीट लॉक कराये जाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अपने स्तर से भी फीस/सीट आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक करें। जिससे जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग का कोई भी पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न हो सके।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment