Raebareli News : राजकीय कालोनी में इन्दिरा उद्यान के समीप स्थित श्री संकट मोचन धाम के 26वें स्थापना दिवस पर आज जहां तमाम विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, वहीं विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री संकट मोचन धाम में आज साक्षात धर्म के दर्शन हुए।
श्री संकट मोचन धाम में आज सुबह से श्री रामभक्त बजरंग बली, शिवपरिवार, मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, शनिदेव सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना, आरती के साथ हनुमान चालीसा का संगीतमय संपुटी कृत पाठ हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानंद व शास्त्री जी की मंडली ने संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ किया।
इसी कड़ी में कला मर्मज्ञ महन्त कृष्णा बिहारी द्वारा मंदिर परिसर में नव निर्मित खाटू श्याम मंदिर और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। काशी की विद्वत मंडली द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस बीच वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे। मंदिर को विद्युत की बल्लरियों और भक्तिमय झंडे-झंडियों, गुब्बारों से सजाया गया। इसके बाद भण्डारे का शुभारम्भ किया गया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, बूंदी का प्रसाद वितरण शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। लोग कतार में प्रसाद ग्रहण करते रहे। प्रसाद वितरण में पुजारी दिनेश शुक्ला, श्री संकट मोचन धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शुभम पाण्डेय, संरक्षक संतोष कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, व्यवस्थापक अभिषेक उर्फ सचिन पाण्डेय, प्रदीप मणि त्रिपाठी (चित्रकूट धाम), अनिल कुमार पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।
इस भव्य कार्यक्रम में प्रबन्धक सुनील कुमार त्रिपाठी, विधिक सलाहकार उमेश चन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, शषिमणि त्रिपाठी, दीपचन्द्र पाण्डेय, अमर, सूरज, दीपक, लिति जायसवाल, प्रधान कुलदीप, अजय करन, बद्री विशाल तिवारी, वकील साहब, मास्टर जी ने सेवा भाव से काम किया तो मनीष माइकल करन महाकाल सुनील, सरगम आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। अंत में अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने सबके प्रति आभार जताया।

